Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में हजारों उपभोक्ताओं की केवाईसी अधूरी:ओटीपी न मिलने से गैस डिलीवरी में देरी; कुछ को 4 दिन में मिल रही

    16 hours ago

    2

    0

    संभल में हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को केवाईसी अधूरी होने के कारण बुकिंग के बाद ओटीपी मिलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, जनपद की 39 गैस एजेंसियों पर प्रतिदिन 13,000 से अधिक सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है और गैस की कोई कमी नहीं है। डोडा गैस एजेंसी, इण्डेन कैलादेवी गैस एजेंसी, संभल भारत गैस एजेंसी और अभिषेक गैस एजेंसी सहित जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे उपभोक्ता परेशान हैं जिन्होंने दो से तीन साल से अपनी केवाईसी पूरी नहीं कराई है। बुकिंग के लिए पहुंचने पर उन्हें पता चलता है कि केवाईसी अधूरी होने के कारण ओटीपी जनरेट नहीं हो रहा है, जिससे उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गांव कबीर की सराय निवासी अनिल ने बताया कि उन्हें बुकिंग के बाद 8-10 दिन तक भी ओटीपी नहीं मिल रहा है। घर में गैस खत्म होने के कारण उन्हें चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है। वहीं, गांव बैनीपुर निवासी मनवीर सिंह ने बताया कि एक हफ्ता पहले बुकिंग की थी और आज उन्हें सिलेंडर मिल गया है, जबकि उनकी गैस हफ्ते भर पहले ही खत्म हो गई थी। संभल शहर के मोहल्ला बरेली सराय निवासी धर्मवीर ने कहा कि उन्होंने चार दिन पहले बुकिंग कराई थी और आज उन्हें सिलेंडर मिल गया, उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। इण्डेन एजेंसी के मैनेजर प्रकाश ने स्पष्ट किया कि पुरानी बुकिंग पूरी होने के बाद ओटीपी अपने आप जनरेट हो रहा है और इसमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने बताया कि ओटीपी के तीन से चार दिन के भीतर गैस घर पर पहुंच रही है। जिन्हें तत्काल आवश्यकता है, वे एजेंसी पर आकर सिलेंडर ले सकते हैं। मैनेजर ने यह भी बताया कि उनकी एजेंसी पर 300 से अधिक सिलेंडरों का स्टॉक था और दोपहर तक 150 की डिलीवरी हो चुकी थी, शाम तक 200 से अधिक सिलेंडर डिलीवर कर दिए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा:अनैतिक गतिविधियों के आरोप में संचालक सहित 5 पर केस
    Next Article
    हरिनारायण राजभर के निधन पर कार्यकर्ताओं ने जताया शोक:लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन; सांसद के कार्यकाल को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment