Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में झमाझम बारिश से बदला मौसम:तापमान में 10 डिग्री की गिरावट; बहजोई में सबसे ज्यादा बारिश, चंदौसी में गिरे ओले

    18 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में सोमवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। बहजोई क्षेत्र में करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद लोगों को पिछले तीन-चार दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सोमवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। विभाग ने पूरे दिन आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंगा किनारे स्थित गुन्नौर तहसील में हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि चंदौसी क्षेत्र में ओले गिरने की सूचना मिली। संभल शहर में भी सुबह से काले बादल छाए रहे और बारिश की संभावना बनी रही। असमोली ब्लॉक क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई। वहीं, बहजोई ब्लॉक के सादातबाड़ी, पाठकपुर, खजरा खाकम, नगलिया कठेर, अर्जुनपुर जूना, नरौदा और नगलिया भूड़ समेत दर्जनों गांवों में तेज बारिश हुई। फसलों के लिए राहत बनी बारिश किसान छेदालाल और मुन्नालाल ने बताया कि यह बारिश धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए काफी लाभदायक होगी। किसानों का कहना है कि पहली बारिश के बाद धान की बुवाई शुरू हो चुकी थी और अब दूसरी बारिश से फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। बहजोई क्षेत्र में एक घंटे के दौरान 2.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि पूरे जिले में 1.22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। मानसून की दूसरी अहम बारिश यह जिले में मानसून की दूसरी महत्वपूर्ण बारिश मानी जा रही है। इससे पहले मानसून की पहली बारिश लगातार चार दिनों तक हुई थी, जिसमें कुल 128 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आगे भी इसी तरह बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा और खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में रोटावेटर से घायल छात्र की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार में शोक की लहर
    Next Article
    लखनऊ में मानसून एक्टिव, लगातार दूसरे दिन रिमझिम बारिश:नहीं निकली धूप, अगले 5 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment