Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कक्षा-3 की छात्रा को थमाया कक्षा-5 का रिजल्ट:परिजनों की शिकायत पर स्कूल ने आने से रोका, टीसी के लिए 120 रुपए मांगे

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के बहजोई स्थित प्राथमिक विद्यालय में गंभीर लापरवाही सामने आई है। कक्षा 3 की छात्रा को कक्षा 5 का परिणाम दे दिया गया और परिजनों के विरोध पर उसे स्कूल आने से भी मना कर दिया गया।यहां कक्षा 3 में पढ़ने वाली छात्रा को कक्षा 5 का रिपोर्ट कार्ड थमा दिया गया, जिससे परिजन हैरान रह गए। मामला नगर पालिका परिषद बहजोई के मोहल्ला गोलागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय का है। दुर्गा कॉलोनी निवासी इदरीश की 9 वर्षीय बेटी मायरा कक्षा 3 की छात्रा है, लेकिन विद्यालय प्रशासन ने उसे कक्षा 5 का परीक्षा परिणाम दे दिया। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी अभी कक्षा 3 के स्तर की पढ़ाई कर रही है, ऐसे में उसे कक्षा 5 का रिजल्ट देना पूरी तरह गलत है और उसके भविष्य के साथ खिलवाड़ है। छात्रा की मां तसलीम ने बताया कि एक वर्ष पहले बच्ची का दाखिला कक्षा 1 में होना था, लेकिन स्कूल ने उसे सीधे कक्षा 3 में प्रवेश दे दिया। अब उसे कक्षा 5 का परिणाम देकर कक्षा 6 में भेजने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर स्कूल प्रशासन ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया, बल्कि छात्रा को स्कूल आने से मना कर दिया गया और कहा गया कि उसका दाखिला अब माध्यमिक विद्यालय में कर दिया गया है, जहां उसकी टीसी भेजी जाएगी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि टीसी देने के नाम पर 120 रुपए की मांग की गई। उन्होंने इस पूरे मामले में संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल ने बताया- परिजनों की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HC ने राणा अजीत प्रताप सिंह की हिरासत अवैध बताई:आदेश के बाद पूर्व बीज विकास निगम अध्यक्ष जेल से होंगे रिहा
    Next Article
    महराजगंज में रोडवेज ने बाइक को मारी टक्कर:तीन की मौत, ड्राइवर बस छोड़कर मौके से फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment