Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कानूनगो व मुंशी रिश्वत लेते गिरफ्तार:किसान से नक्शा दुरुस्तीकरण के लिए ₹14,000 मांगे, एंटी करप्शन टीम ने पकड़ा

    17 hours ago

    1

    0

    संभल में एंटी करप्शन टीम ने एक कानूनगो और उसके निजी मुंशी को ₹14,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत किसान से नक्शा दुरुस्तीकरण वाद में रिपोर्ट देने के नाम पर ली जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद टीम ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। यह कार्रवाई गुरुवार को संभल जनपद की गुन्नौर तहसील क्षेत्र में की गई। एंटी करप्शन टीम ने कादराबाद क्षेत्र के संपत्ति कानूनगो तस्लीम अहमद (पुत्र मुस्तफा अहमद, निवासी जुलेपुरा, गुन्नौर) और निजी मुंशी महेंद्र पाल (पुत्र रमेश चंद्र, निवासी अब्दुलहई) को गिरफ्तार किया। बलवीर (पुत्र डंबर, निवासी ढंडूमरा) ने शिकायत की थी कि एडीएम कोर्ट संभल में चल रहे नक्शा दुरुस्तीकरण के मामले में रिपोर्ट देने के लिए उनसे ₹14,000 की रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को गुन्नौर थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। नोटों पर लगे पाउडर के साक्ष्य दोनों के हाथों से बरामद किए गए और नमूने सील कर दिए गए। एंटी करप्शन टीम का नेतृत्व निरीक्षक नवल मारवाह ने किया। उन्होंने अपनी शिकायत में इस मामले की विवेचना निरीक्षक राखी को सौंपने का अनुरोध किया है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे जनपद के सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा:बड़ेबन ओवरब्रिज पर हादसा, सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हुआ
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र बांटकर करा दी परीक्षा:कानपुर के गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज का मामला, छात्राओं व परिजनों ने किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment