Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:रमजान के बाद पहली नमाज में 1000 लोग, अमन-शांति की दुआ

    13 hours ago

    2

    0

    संभल में रमजान माह के बाद पहली जुमे की नमाज शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा की गई। खुशनुमा मौसम में हुई इस नमाज में लगभग 1000 लोग शामिल हुए, जिन्होंने देश, दुनिया और संभल शहर में अमन-शांति के लिए दुआ मांगी। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो थानों की पुलिस के साथ RRF-PAC के जवानों को भी तैनात किया गया था। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद के आसपास विशेष निगरानी रखी गई। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे जामा मस्जिद क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही थी। दोपहर 01:40 बजे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शाही जामा मस्जिद पहुंचकर जुमे की नमाज अदा की। मस्जिद स्थल की ओर आने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं दी गई। सत्यव्रत पुलिस चौकी इंचार्ज विकास निर्वाल भी अपनी टीम के साथ अलर्ट पर रहे। नमाज में नबाब साद आदिल मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नंन्हे और गुलाम आजाद सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। अल्ली पहलवान ने बताया कि नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और लगभग 1000 लोगों ने इसमें शिरकत की। सईद अख्तर अंसारी और मुजम्मिल हयात खां ने भी नमाज के शांतिपूर्ण आयोजन और अमन-शांति की दुआओं पर संतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली:सिद्धनाथ मंदिर से खंडेश्वर मंदिर तक निकला जुलूस, भक्तों की उमड़ी भीड़
    Next Article
    अमरोहा में रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा:झांकियां और भजन आकर्षण का केंद्र, रास्ते में लोगों ने फूल बरसाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment