Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मस्जिदों के बाहर नमाज अदा नहीं होगी:ईरान-इजरायल युद्ध पर नारेबाजी या समर्थन करने पर कार्रवाई की चेतावनी

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में अलविदा जुमे और ईद के त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मस्जिदों के बाहर नमाज अदा करने और ईरान-इजरायल युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नारेबाजी या पोस्टरबाजी करने पर रोक लगाई गई है। इन निर्देशों को लेकर पीस कमेटी की बैठक में समाज के जिम्मेदार लोगों को अवगत कराया गया। बुधवार शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक संभल कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने अलविदा जुमे और ईद के त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। शहर के लोगों ने भी प्रशासन को नियमों का पालन करने और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आश्वासन दिया। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि अलविदा जुमे और ईद के त्योहारों के मद्देनजर समाज के जिम्मेदार लोगों के साथ बैठक की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में मस्जिद के बाहर या सड़क पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। नमाज केवल मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल के बाहर नमाज या पूजा करने की कोई अनुमति नहीं होती है। यदि किसी मस्जिद में अधिक भीड़ होती है, तो एक ही स्थान पर दो बार नमाज अदा की जा सकती है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं होगी। सीओ ने यह भी साफ किया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा ईरान या इजरायल जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के समर्थन में नारेबाजी या पोस्टरबाजी की अनुमति नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाजी एहतेशाम ने त्योहारों को पहले की तरह शांति और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया, साथ ही ऐसी गतिविधियों से बचने की सलाह दी जिनसे समाज में भ्रम या तनाव पैदा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में जहर खाकर अधेड़ ने दी जान:कुशीनगर के शंखापार माफी गांव की घटना; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
    Next Article
    फिरोजाबाद में चूड़ी फैक्ट्री में मजदूर झुलसा:मालिक पर इलाज न कराने का आरोप, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment