Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में चूड़ी फैक्ट्री में मजदूर झुलसा:मालिक पर इलाज न कराने का आरोप, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

    9 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के स्टेशन रोड स्थित एक चूड़ी फैक्ट्री में काम करते समय एक मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद साथी मजदूरों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही और इलाज न कराने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। घायल मजदूर को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, संत नगर थाना लाइनपार निवासी 35 वर्षीय दलवीर सिंह पुत्र संतलाल रोज की तरह स्टेशन रोड स्थित कादरी कारखाना (चूड़ी फैक्ट्री) में काम कर रहा था। देर रात काम के दौरान उसे अचानक चक्कर आ गया और वह गिर पड़ा। गिरने से वह गर्म भट्ठी या सामग्री की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। फैक्ट्री में मौजूद मजदूरों ने तुरंत दलवीर सिंह के परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने फैक्ट्री मालिक से घायल मजदूर के इलाज की व्यवस्था करने को कहा, तो उन्हें फैक्ट्री से बाहर निकाल दिया गया। इस बात को लेकर परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल दलवीर सिंह को तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में मस्जिदों के बाहर नमाज अदा नहीं होगी:ईरान-इजरायल युद्ध पर नारेबाजी या समर्थन करने पर कार्रवाई की चेतावनी
    Next Article
    युवक की मौत पर परिजनों का हंगामा:फिरोजाबाद में नर्सिंग होम में तोड़फोड़, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment