Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मुस्लिमों ने खुद तोड़े मदरसा-दुकानें:35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने से बुलडोजर का इनकार, 30 साल पहले अवैध कब्जा कर बनाया था

    2 hours ago

    2

    0

    संभल में खाद के गड्ढे और खेल के मैदान पर अवैध कब्जा कर बनाए गए मदरसा और पांच दुकानों को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक सप्ताह पहले खुद तोड़ना शुरू किया है। यह कार्रवाई प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद की जा रही है। हालांकि, 35 फीट ऊंची मस्जिद की मीनार तोड़ने से बुलडोजर ऑपरेटर ने इनकार कर दिया। यह पूरा मामला संभल के थाना असमोली क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव का है। सोमवार को मस्जिद कमेटी के लोग बुलडोजर का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई बुलडोजर नहीं पहुंचा और न ही लेखपाल गांव आए। इसके बाद मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन द्वारा दिए गए अल्टीमेटम के तहत खुद ही मदरसा और दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू कर दिया। इससे पहले रविवार को सुबह 11:18 बजे एक बुलडोजर गांव पहुंचा था। उसने ग़ौसुल मदरसा और पांच दुकानों के निर्माण को तोड़ना शुरू किया। इस दौरान मस्जिद के बाहर का गेट, मदरसा और समाजवादी पार्टी की विधायक पिंकी यादव की निधि से लगी ठंडे पानी की प्याऊ को भी हटा दिया गया। ग्राम प्रधानपति हाजी मुनव्वर ने बताया कि आज जेसीबी नहीं आई है। उन्होंने इसकी जानकारी लेखपाल को दी थी, लेकिन वह भी गांव नहीं पहुंचे। मुनव्वर के अनुसार, कल आए जेसीबी ऑपरेटर ने 2 घंटे 18 मिनट मशीन चलाने के ₹2100 लिए थे। आज जब उससे 35 फीट ऊंची मीनार तोड़ने के लिए कहा गया, तो उसने चोट लगने का हवाला देते हुए मना कर दिया और आने से इनकार कर दिया। अब गांव के लोग ही मिलकर अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं। पहले मदरसा और दुकानों को तोड़ने के लिए गांव के ही आबिद नाम के व्यक्ति को 80,000 का ठेका दिया गया था। जिन दुकानों को तोड़ा जा रहा है, उनमें हामिद पुत्र नूरुद्दीन की समोसा-पकौड़े की दुकान, अफजल पुत्र सुलेमान की हरी सब्जी की दुकान, शाने आलम पुत्र पीर बख्श की समोसा-पकौड़े की दुकान, फरमान पुत्र कल्लू का मेडिकल स्टोर और अजगर पुत्र इलियास का जन सेवा केंद्र शामिल था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दुकानदार को सिर में मारी गोली:कहासुनी के बाद देर रात युवकों ने किया हमला, आरोपी फरार
    Next Article
    संत मलूक दास की 452वीं जयंती मनाई जाएगी:कौशांबी के कड़ा धाम में अनुयायी करेंगे विशेष आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment