Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, VIDEO:बच्चों के खेलने के दौरान आग लगी, 3 लाख का नुकसान की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में बच्चों के खेलने के दौरान गेहूं की फसल में आग लगने से नौ बीघा फसल जलकर राख हो गई। इस घटना में दो किसानों को तीन लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। यह घटना गुन्नौर तहरीर के थाना धनारी क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर पीपलवाला के जंगल में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई। आग लगने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। खेत में खेल रहे बच्चे घटना के बाद गांव की ओर भाग गए। ग्रामीणों के शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना मिलने पर दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से नियंत्रण पा लिया। ग्रामीणों की सक्रियता से आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। गांव निवासी साबिर और पप्पू के खेत अगल-बगल हैं। साबिर ने बताया कि उनकी चार बीघा गेहूं की फसल जल गई, जिससे उन्हें लगभग एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि एक बीघा खेत में करीब पांच क्विंटल गेहूं निकलता है और बाजार में इसका भाव 2500 रुपये प्रति क्विंटल है। पड़ोसी किसान पप्पू की पांच बीघा गेहूं की फसल भी जलकर खराब हो गई। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि खेत में आग लगने की सूचना मिली थी, लेकिन किसी भी किसान की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस चौकी या थाने पर शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गैस सिलेंडर मांगने पर मारपीट, VIDEO:मटियामऊ में दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
    Next Article
    मजदूर के सीने के आरपार हुआ 10 फीट का सरिया:4 फीट काटकर एंबुलेंस में बैठाया, अलीगढ़ में निर्माणाधीन बिल्डिंग के नीचे खड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment