Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में नवजात के जन्म के बाद मां की मौत:अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार, एक साल पहले शादी हुई थी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में एक निजी अस्पताल में नवजात को जन्म देने के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद अस्पताल संचालक और स्टाफ फरार हो गए हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान 20 वर्षीय स्वाति पत्नी पुष्पेंद्र के रूप में हुई है। वह संभल जनपद के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के फतेहउल्ला गंज की मिलक गांव की निवासी थी। स्वाति का मायका संभल तहसील के नखासा थाना क्षेत्र के खग्गूपुरा गांव में है। दिलीप ने अपनी बेटी स्वाति की शादी एक साल पहले पुष्पेंद्र पुत्र सागर से की थी। गुरुवार को परिवार के सदस्यों ने स्वाति को प्रसव के लिए जनपद मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत महमूदपुर माफी कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार दोपहर को स्वाति ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। हालांकि, बेटे के जन्म के लगभग दो घंटे बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मौत हो गई। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया और गांव के अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। परिजनों की मांग पर मैनाठेर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति पुष्पेंद्र ने बताया कि पत्नी को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पत्नी ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया, लेकिन उसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने अस्पताल स्टाफ से इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया, और बेटे के जन्म के लगभग डेढ़ घंटे बाद उनकी पत्नी ने दम तोड़ दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CISCE रिजल्ट में सेंट पॉल्स स्टूडेंट्स ने लहराया परचम:97.75% लाकर 12वीं के ऐश्वर्य, 97.80% के साथ 10वीं की गरिमा ने स्कूल टॉप किया
    Next Article
    मैनपुरी में आंधी-बारिश से पेड़-विद्युत पोल गिरे:कई इलाकों में आपूर्ति बाधित, तापमान में 10 डिग्री की गिरावट; यातायात प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment