Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पारा 41 डिग्री पहुंचा, उमस से लोग परेशान:AQI 150 दर्ज, किसानों को बारिश से राहत, धान बुवाई की तैयारी शुरु

    6 hours ago

    2

    0

    संभल में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 150 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक गर्मी जारी रहने की संभावना जताई है। रविवार सुबह 9 बजे संभल का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे के बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, वहीं रात में इसमें 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 4 तस्वीरें- जून महीने की शुरुआत में मौसम सुहावना रहा था और पांच दिनों में 25 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। हालांकि, पिछले दो दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है। शनिवार को दोपहर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बार संभल में नौतपा का असर बेअसर दिखाई दिया, जबकि अप्रैल में अधिकतम तापमान 47 डिग्री और मई में 45 डिग्री तक पहुंच गया था। हाल ही में हुई बारिश से किसानों को काफी राहत मिली है। जनवरी-मार्च में हुई बारिश से हुए नुकसान के बाद, यह बारिश मेंथा, मक्का, ईख और चराई जैसी फसलों के लिए फायदेमंद साबित हुई है। बिजली ट्रिपिंग के कारण सिंचाई में आ रही बाधाओं के बीच, किसान अब धान की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से अच्छी गर्मी पड़ रही है, जबकि इससे पहले बारिश के कारण मौसम सुहावना हो गया था। उन्होंने बिजली की बार-बार ट्रिपिंग से हो रही परेशानी का भी जिक्र किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में सड़क हादसा, एक मजदूर की मौत:मकान चिनाई कर लौटते समय बाइक दीवार से टकराई, साथी गंभीर घायल
    Next Article
    अमरनाथ यात्रा के लिए राशन सामग्री रवाना:उन्नाव से श्रद्धालुओं की सेवा हेतु भेजा गया ट्रक, बम बम भोले के जयकारे गूंजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment