Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में परशुराम शोभायात्रा का विरोध:तनाव के बाद गांव में पुलिस-पीएसी तैनात, केवल जन्मोत्सव होगा

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद प्रशासन ने शोभायात्रा रोक दी और गांव में पुलिस-पीएसी तैनात कर दी। अब केवल जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। यह मामला संभल जिले की चंदौसी तहसील के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव राजपुर का है। रविवार को भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा निकालने की तैयारी थी। पूर्व ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह चौहान समेत कुछ लोगों ने इसका विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए शोभायात्रा को फिलहाल रोक दिया गया है। गांव के भगवान परशुराम चौक पर हर साल जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित होता है। ग्राम प्रधानपति पंकज शर्मा ने बताया कि हर साल परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाता है और शोभायात्रा भी निकलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार परमिशन के लिए दिए गए कागजात को लेकर थाने द्वारा उन्हें गुमराह किया गया और अनुमति नहीं दी गई। आज कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान धर्मेंद्र सिंह चौहान और उनके दोनों बेटों ने विरोध किया। उन्होंने दावा किया कि यह विरोध केवल राजनीतिक कारणों से है और ठाकुर समाज के अन्य लोगों का कोई विरोध नहीं है। पंकज शर्मा ने यह भी कहा कि उन्हें कार्यक्रम नहीं करने दिया जा रहा है और धमकी दी जा रही है कि शोभायात्रा नहीं निकालने दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस अधिकारी उन्हें पकड़कर जेल भेजने और मुकदमे दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। एसडीएम चंदौसी को प्रार्थना पत्र देते हुए ग्राम प्रधानपति पंकज शर्मा, योगेश शर्मा, चिराग शर्मा, सुधांशु शर्मा, लोकेश, अतेंद्र शर्मा, पवन कुमार ने कहा कि गांव निवासी महेश शर्मा के घर के सामने जन्मोत्सव का कार्यक्रम परशुराम चौक पर होता है। वहां प्रतिमा लगाना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया है केवल हम फोटो लगाकर जन्मोत्सव कार्यक्रम करेंगे, इसके अलावा कोई भी नई परंपरा गांव में नहीं डालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दही खाने से एक ही परिवार के 4 लोग बीमार:महोबा में माता-पिता और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अक्षय तृतीया पर जैन मंदिर में आयोजन:भगवान ऋषभदेव के प्रथम आहार दिवस की स्मृति में कार्यक्रम, श्लोक और मंत्र से गूंजा मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment