Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पत्नी से मारपीट, बचाने आई सास को पीटा:दामाद और परिजनों पर आरोप; मां-बेटी घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के नखासा थाना क्षेत्र के रुकुनुद्दीन सराय में शुक्रवार दोपहर दामाद पर पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पत्नी को बचाने आई सास के साथ भी दामाद और उसके परिवार के लोगों ने मारपीट की। घटना में मां-बेटी दोनों घायल हो गईं। मंगनपुर निवासी रुकसद अली ने करीब पांच साल पहले अपनी बेटी फौजिया की शादी रुकुनुद्दीन सराय निवासी वासिफ से की थी। फौजिया के चार बच्चे हैं। परिजनों के मुताबिक, फौजिया की तबीयत कुछ समय से खराब चल रही थी। बेटी का हालचाल जानने पहुंची थी मां शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे फौजिया की मां शाहाना अपनी बेटी का हालचाल जानने उसके घर पहुंची थीं। इसी दौरान घर में फौजिया की बेटी खेलते समय कूलर में हाथ डालने लगी। फौजिया ने बच्ची को कूलर से दूर रहने के लिए कहा। इसी बात को लेकर फौजिया का अपने पति वासिफ से विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने के बाद वासिफ ने फौजिया के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटी को बचाने पहुंची तो सास को भी पीटा बेटी के साथ मारपीट होते देखकर शाहाना बीच-बचाव करने पहुंचीं। आरोप है कि इस दौरान वासिफ और उसके परिवार के अन्य लोगों ने शाहाना के साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट में फौजिया और शाहाना दोनों घायल हो गईं। घटना के बाद फौजिया अपनी मां को साथ लेकर नखासा थाने पहुंची और पति व उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा फौजिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल मां-बेटी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जरूरी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:एक दिन पहले लौटा था गांव, दिल्ली में करता था नौकरी
    Next Article
    जौनपुर में 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन:महिलाओं-बच्चियों को मेकअप, हेयर कट और हेयर डू की ट्रेनिंग; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment