Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन:महिलाओं-बच्चियों को मेकअप, हेयर कट और हेयर डू की ट्रेनिंग; उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मिला सम्मान

    1 day ago

    1

    0

    जौनपुर के खुज्झी मोड़, डोभी स्थित निखार ब्यूटी पार्लर केंद्र में शुक्रवार दोपहर 2 बजे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की 45 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और बच्चियों को सौंदर्य प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मछलीशहर के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया और संस्था की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल की सराहना डॉ. अजय कुमार सिंह ने महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों को जागरूक करना और उनके अधिकारों के लिए काम करना पुनीत कार्य है। ऐसे प्रशिक्षण से महिलाएं अपने हुनर को रोजगार में बदलकर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि ऐसी कल्याणकारी योजनाओं में अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट को भी सहयोग मिले, जिससे संस्था भविष्य में बड़े स्तर पर काम कर सके। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से हर ब्लॉक और तहसील स्तर पर भी महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरत पड़ने पर सहयोग का भरोसा डॉ. सिंह ने कहा कि ट्रस्ट परिवार लगातार सामाजिक क्षेत्र में अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को देखकर खुशी जताई और कहा कि यह पहल भविष्य में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में प्रभावी साबित होगी। उन्होंने महिलाओं और बच्चियों के लिए जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने की बात कही। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह के साथ राधिका सिंह, मनोरमा सिंह, मीरा अग्रहरि, क्षमा सिंह और प्रशिक्षक सरोज गुप्ता ने प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं और बच्चियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रशिक्षण के दौरान ज्योति कुमारी, ज्योति गुप्ता और डॉली मौर्या ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। चार श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के बीच चार श्रेणियों में प्रतियोगिताएं कराई गईं। इनमें बेस्ट मेकअप का पुरस्कार गुंजन को, बेस्ट हेयर कट का पुरस्कार नेहा को और बेस्ट हेयर डू का पुरस्कार मोनी को दिया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में पत्नी से मारपीट, बचाने आई सास को पीटा:दामाद और परिजनों पर आरोप; मां-बेटी घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का आरोप:कोटेदार और बेटे पर FIR, जांच में दुकान पर नहीं मिला खाद्यान्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment