Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सीबीएसई परीक्षा शुरू, 11 छात्र अनुपस्थित:12 केंद्रों पर गणित के पेपर में 3126 परीक्षार्थी हुए शामिल, सीसीटीवी से निगरानी

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। पहले दिन गणित का पेपर सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुआ। कुल 11 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संभल में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें आरआरके, ओपीजीएम, सिल्वर स्टोन, जीके सिल्वर स्टोन, सिल्वर स्टीन बहजोई, बाल विद्या मंदिर, सरस्वती विद्या मंदिर, एंजल पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय गुन्नौर, डीएवी बबराला और जेकेईटी बबराला शामिल हैं। हाईस्कूल का पेपर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित किया गया। सीबीएसई के जिला समन्वयक संजय पांडे ने बताया कि जिले में कुल 32 सीबीएसई स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों के 3126 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 11 ने पहले दिन की परीक्षा छोड़ दी। प्रत्येक कक्षा में दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे और परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे गहन जांच के बाद परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। हाईस्कूल के छात्रों सुहैल हैदर, मोहम्मद सुब्हान, मोहम्मद अजहा, मोहम्मद अबु अजहर और बख्तावर हुसैन ने बताया कि गणित का पेपर उनकी तैयारियों के अनुरूप ही आया था। हालांकि, दो से तीन सवाल थोड़े कठिन लगे। परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। निजी परीक्षार्थियों को पहचान के लिए आधार कार्ड साथ रखना होगा। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल लेखन सामग्री ले जाने की अनुमति है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर या किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर वर्तमान और आगामी परीक्षाएं रद्द की जा सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में किराया बढ़ोतरी पर सियासत तेज:छोटे दुकानदारों की आजीविका पर संकट, समीक्षा के संकेत
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- नेपाल के खिलाफ स्कॉटलैंड ने पहला विकेट गंवाया:जॉर्ज मुन्से 27 रन बनाकर आउट, माइकल जोन्स ने फिफ्टी लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment