Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में वार्षिक रिपोर्ट कार्ड सफेद सादा कागज पर बटा:अभिभावकों की नाराजगी, गुणवत्ता पर सवाल; बीएसए ने जांच समिति बनाई

    3 hours ago

    2

    0

    संभल के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को सादे कागज पर रिपोर्ट कार्ड बांटे जाने का मामला सामने आया है। इस पर बेसिक शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) अलका शर्मा ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति को एक सप्ताह के भीतर साक्ष्यों सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संभल में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कुल 1289 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में 16 से 20 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में छात्रों को उनके रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। इसी दौरान कई विद्यालयों में रिपोर्ट कार्ड बेहद पतले और साधारण कागज पर छपे हुए पाए गए, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए। सादे कागज पर छपे इन रिपोर्ट कार्ड की गुणवत्ता को लेकर अभिभावकों में भारी नाराजगी है। हालांकि, किसी भी अभिभावक ने इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। अभिभावकों का कहना है कि ये रिपोर्ट कार्ड इतने कमजोर हैं कि हाथ में लेते ही मुड़ जाते हैं या फटने लगते हैं, जिससे इन्हें सुरक्षित रखना मुश्किल हो रहा है। उन्हें मजबूरी में इन दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के लिए लेमिनेशन कराना पड़ रहा है। यह सवाल उठ रहा है कि जब शासन स्तर से रिपोर्ट कार्ड के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराया जाता है, तो फिर इतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरती गई। रिपोर्ट कार्ड बच्चों के शैक्षिक भविष्य से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, और इसकी गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार्य नहीं है। जांच समिति में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय मुंशी लाल पटेल, प्रभारी जिला समन्वयक दीनदयाल शर्मा और जिला समन्वयक एमआईएस आकाश कुमार को शामिल किया गया है। समिति को रिपोर्ट कार्ड के वितरण प्रक्रिया और गुणवत्ता से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए अलका शर्मा ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उसे ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में समय पर पंचायत चुनाव कराने की मांग:प्रधान बोले- नहीं तो कार्यकाल बढ़ाया जाए, ब्लॉक स्तर पर ज्ञापन देने का निर्णय
    Next Article
    72 ट्रेनों से 1413 बेटिकट पकड़े, 9 लाख जुर्माना:कानपुर में चेकिंग, स्मोकिंग करने वालों पर भी एक्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment