Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म का विरोध:डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन, रिलीज पर दंगे की चेतावनी, स्टंटबाज युवक से पुलिस की झड़प

    10 hours ago

    1

    0

    संभल में यादव समुदाय के लोगों ने 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न इलाकों और अन्य जिलों से करीब 1000 लोग एकत्र हुए। शनिवार को संभल के बहजोई कस्बा क्षेत्र में यादव समुदाय के विभिन्न संगठन फिल्म के विरोध में एकत्र हुए। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में डिप्टी कलेक्टर नीतू रानी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में 27 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के बाद, भीड़ में मौजूद शरद यादव नामक एक व्यक्ति ने गाड़ी से स्टंट किया। इस पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया और उसे हिरासत में लेने का प्रयास किया। हालांकि, युवा भड़क गए और नोएडा निवासी शरद यादव को पुलिस हिरासत से छुड़ाकर गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया था। इसमें सीओ डॉ. प्रदीप कुमार, दो इंस्पेक्टर (संत कुमार, अजीत कुमार), एसओ धनारी संजय कुमार, बनियाठेर मनोज कुमार वर्मा, जिला कलेक्टर पुलिस चौकी प्रभारी अपर्णा बंसल, आठ दरोगा (पंकज बालियान, पवन कुमार) और पीएसी शामिल थे। बीजेपी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यादव समाज को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जाति के नाम पर बनने वाली किसी भी फिल्म को रिलीज नहीं किया जाना चाहिए। प्रधान राजीव यादव राजू ने चेतावनी दी कि यदि फिल्म रिलीज हुई तो गंभीर परिणाम हो सकते हैं, हालांकि उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य फिल्म को रोकना है। उन्होंने सरकार से फिल्म की रिलीज रोकने की अपील की। पंवासा ब्लॉक प्रमुख पति हृदेश यादव, गुन्नौर ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ़ हनी यादव, ब्लॉक प्रमुख गौरव यादव, भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, शंकर सिंह यादव ल, महेश यादव, सुरेंद्र यादव, रवि यादव, सुनील यादव सपा नेता, ब्लॉक प्रमुख बहजोई विकास यादव, प्रेम सिंह यादव प्रधान, जयवीर सिंह किसान नेता, राजीव यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख आदि हजारों लोग मौजूद रहे। बीजेपी पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव ने कहा कि हमारी सरकार से बस यही मांग है कि किसी भी समाज की गरिमा को ठेस न पहुँचाई जाए और उन पर कीचड़ न उछाला जाए। 'यादव जी की लव स्टोरी' नाम से एक फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होने वाली है, यह पूरी तरह से गलत है। यह हमारे समाज को नीचा दिखाने और बदनाम करने की एक कोशिश है। ​सबसे बड़ी आपत्ति तो यह है कि जब इस फिल्म के किरदार यादव नहीं हैं, इसे बनाने वाले यादव नहीं हैं और न ही इसे लिखने वाले यादव समाज से हैं, तो फिर हमारे समाज का नाम इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? ​हमारी सरकार से सीधी मांग है कि इस फिल्म को तुरंत बंद किया जाए और इस पर प्रतिबंध लगाया जाए। अगर फिर भी यह फिल्म रिलीज होती है, तो समाज के सम्मान की रक्षा के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा, हम करेंगे।" नरेश पाल यादव एडवोकेट ने कहा कि यादव जी की लव स्टोरी फिल्म समाज को आघात पहुंचा रही है, युवा से लेकर हर किसी में इसके खिलाफ रोज है तो ऐसी फिल्में नहीं आनी चाहिए। अशोक यादव ने कहा कि हम लोग यहां फिल्म का विरोध करने के लिए आए हैं और डीएम साहब के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया है, सभी लोगों की यही मांग है की फिल्म 27 तारीख को रिलीज नहीं होनी चाहिए उस पर बैन लगना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद ने बाल विवाह मुक्त अभियान वैन को हरी झंडी:चित्रकूट में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू
    Next Article
    प्रेम प्रसंग के कारण तिलक समारोह में विवाद:रायबरेली में मारपीट, 6 लोग घायल, पुलिस ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment