Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल मामले में हाईकोर्ट बोला- सार्वजनिक भूमि पर नमाज नहीं:सभी का समान अधिकार, एक पक्ष उपयोग नहीं कर सकता; याचिका निरस्त

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में आबादी की जमीन पर नमाज पढ़ने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए महत्वपूर्ण बात कही है। हाईकोर्ट ने कहा, सार्वजनिक भूमि का उपयोग किसी एक पक्ष द्वारा नमाज अदा करने के लिए नहीं किया जा सकता। इस पर सबका सामान अधिकार है। यदि कोई पक्ष परंपरा से हटकर कोई कार्य करता है, तो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य सरकार को हस्तक्षेप करने का पूरा अधिकार है। इसके अतिरिक्त, कोर्ट ने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी पक्ष की धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार अन्य पक्षों की स्वतंत्रता पर भी निर्भर करता है। अब जानें पूरा मामला… दरअसल, 6 अप्रैल 2026 को हाईकोर्ट में एक याचिका डाली गई थी। इसमें याचिकाकर्ता ने संभल की तहसील गुन्नौर के थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव इकौना में आबादी भूमि पर बैनामे के आधार पर नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। इसी पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने कहा, यदि किसी व्यक्ति द्वारा गलत तरीके से सार्वजनिक भूमि का हस्तांतरण किया जाता है और भीड़ एकत्र कर नमाज पढ़ने की मांग की जाती है, तो ऐसा हस्तांतरण या बैनामा अवैध माना जाएगा। न्यायालय ने तर्क दिया कि सार्वजनिक भूमि पर सभी व्यक्तियों का समान अधिकार होता है। इन्हीं आधारों पर उच्च न्यायालय ने याचिका को निरस्त कर दिया। न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद और न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव की डबल बेंच ने न्यायमूर्ति श्रीधरन के एक पूर्व निर्णय को भी पूरी तरह पलट दिया। कोर्ट ने कहा, वह पूर्व निर्णय कानून व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवस्था की दृष्टि से सही नहीं था। उस निर्णय में संभल डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई पर तबादला लेने या नौकरी छोड़ने की टिप्पणी की गई थी। ------------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी में सिपाही पर थप्पड़ बरसाए, सिर फोड़ा, दरोगा की वर्दी फाड़ी, मोबाइल छीना; मिर्जापुर में वकील समेत 4 हिरासत में मिर्जापुर में बुधवार रात भीड़ ने पुलिस चौकी में घुसकर एक सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी और मोबाइल छीन लिया। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर गाली-गलौज भी हुई। करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस चौकी में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, पैदल चल रहे युवक को एक ई-रिक्शा से हल्की चोट लग गई थी। इसके बाद युवक के साथ मौजूद 6 से अधिक लोगों ने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक की पिटाई कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रैंड से बात करने से रोकती थी पत्नी इसलिए मारा:मेरठ में पत्नी की हत्या करने वाले पति का कुबूलनामा, पेपरकटर से रेता गला
    Next Article
    SRN अस्पताल में छात्र से मारपीट का आरोप:कार्रवाई न होने पर AU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment