Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रैंड से बात करने से रोकती थी पत्नी इसलिए मारा:मेरठ में पत्नी की हत्या करने वाले पति का कुबूलनामा, पेपरकटर से रेता गला

    1 hour ago

    2

    0

    मेरठ के लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के मजीद नगर में शुक्रवार सुबह हुई महिला कौसर की गला रेतकर हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में महिला के पति साकिब को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। पति ने कुबूला कि उसने ही पत्नी को गला रेतकर अपने ही घर में कमरे के अंदर मारा है। आरोपी पति ने पुलिस के सामने हत्या की बात कुबूली है। पूरा कुबूलनामा पढ़िए… पुलिस ने जो बताया वो पढ़िए… एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि कौसर के पति साकिब पर पुलिस टीमों को पहले से ही शक था। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल पूरे मामले की जांच कर रहे थे। क्राइम सीन पर किसी तरह के बीचबचाव या हाथापाई का कोई निशान नहीं था। इससे स्पष्ट हो गया कि हत्या किसी अपने ने ही की है। ऐसा व्यक्ति जो घर, महिला से पूरी तरह जान पहचान का था। करीबियों से पूछताछ शुरू की गई। बेटियों से महिला कांस्टेबल ने अलग से बात की थी। पति साकिब से भी पूछताछ की गई। तो वो नकार गया। साकिब ने अपने 2 बयान दिए। उसके दोनों ही बयानों में कंट्राडिक्शन था। वो अपने बयान बदल रहा था। जब उसके बयानों के अनुसार उन जगहों पर जाकर जांच की गई, वहां सीसीटीवी कैमरा देखे गए तो साकिब की बातें बिल्कुल झूठ निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कुबूल किया। साकिब ने कहा कि उसने ही पत्नी कौसर की पेपर कटर से गला रेतकर हत्या की है। वहीं तीनों साकिब-कौसर की तीनों बेटियां फिलहाल साकिब की बहन यानि अपनी बुआ के साथ उनके घर पर हैं। अब आरोपी साकिब का कुबूलनामा पढ़िए.. दूसरी महिला से अफेयर पर रोकती थी कौसर साकिब ने पुलिस को बताया कि उसके शहर में ही एक दूसरी महिला से अनैतिक संबंध चल रहे हैं। वो उसे अपनी पत्नी बनाना चाहता है। उस महिला से मिलता जुलता, बातचीत भी करता है। ये बात उसकी पत्नी कौसर को पता चल गई। कौसर लगातार पति को उसके अफेयर के लिए रोकती थी। वो कहती कि तीन बेटियां हैं हमारा अच्छा परिवार है ये सब मत करो। लेकिन वो नहीं मानता था।साकिब को कौसर की रोकटोक पसंद नहीं आ रही थी। इसलिए उसने सोचा कि कौसर को रास्ते से हटाने के बाद ही वो अपनी प्रेमिका के साथ सुकून की जिंदगी जी पाएगा। पत्नी को मारकर ही सुकून से रह सकूंगा साकिब ने पहले कौसर को सुसाइड के लिए उकसाया। ताकि कौसर खुद ही सुसाइड करके मर जाए उसका रास्ता साफ हो जाए। इसलिए वो अक्सर पत्नि को मारने, पीटने लगा। उस पर अत्याचार करने लगा। इससे तंग आकर वो सुसाइड कर ले। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब साकिब ने खुद ही पत्नी की हत्या कर उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। बेटियों से कहा बताना काला चोर आया था शुक्रवार सुबह जब बेटियां, पत्नी सो रही थीं तब साकिब उठा उसने नींद में ही पत्नी के गले को पेपर कटर से रेत दिया। कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसे खोलकर सामान बिखेर दिया। इससे लगी कि चोरों ने ये वारदात की है। फिर साकिब ने बाथरूम में जाकर खून से सने हाथपांव धोए। आलाकत्ल पेपर कटर धोया। जहां खून के छींटे पड़े थे उनको भी साफ कर दिया। इसके बाद पेपर कटर को कूड़ेदान में डालकर घर से निकल गया। साकिब ने बताया कि हत्या के बाद वो अपना जुर्म छिपाने के लिए घर से निकल गया। इसके बाद उसकी योजना के अनुसार ही सबकुछ हो रहा था। लेकिन पुलिस पूछताछ में सच सामने आ गया। बताया कि उसने बेटियों को पहले ही समझा दिया था कि जब कोई भी पूछे कि अम्मी को किसने मारा है तो कह देना कि एक काला चोर सीढ़ियों से आया था। वो ही अम्मी को मारकर चला गया। सादे कपड़ों में बेटियों से पूछताछ में खुला राज एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि बच्चियों ने पिता के समझाए में आकर पहले काले चोर के आने की बात पुलिस से कही थी। बाद में महिला थाने की दो महिला कांस्टेबल ने जब सादे कपड़ों में दोबारा बच्चियों से पूरी बात पूछा तो उन्होंने बताया कि अम्मी को अब्बू ने ही मारा था। अब्बू ने ही हमसे कहा था कि किसी को बताना नहीं है। अगर कोई पूछे तो कहना कि काला चोर सीढ़ियों से आया था। वही हमने बताया था। बच्चियों के बयान, साकिब का अपना गुनाह कुबूलने और उसके द्वारा दिए गए बयानों के झूठा निकलने के आधार पर साकिब के खिलाफ पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल पेपर कटर भी बरामद कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वंदेभारत में मुंबई के डॉक्टर के नाश्ते में निकली मक्खी:पत्नी को उल्टियां हुई, ट्रेन में यात्रियों ने किया हंगामा; कहा- खाने से जान गई तो कौन होगा जिम्मेदार
    Next Article
    संभल मामले में हाईकोर्ट बोला- सार्वजनिक भूमि पर नमाज नहीं:सभी का समान अधिकार, एक पक्ष उपयोग नहीं कर सकता; याचिका निरस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment