Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल पुलिस पर पथराव के गिरफ्तार दो आरोपी गिरफ्तार:होली पर डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट-पथराव किया, 29 पर रिपोर्ट दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    संभल पुलिस पर होली के दिन पथराव और मारपीट के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस घटना में कुल 29 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था, जिनमें से अब तक चार की गिरफ्तारी हो चुकी है। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना बबराला क्षेत्र के गांव पंवारी में हुई थी। होली की रात डीजे बजाने से मना करने पर कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर पथराव और मारपीट की थी। शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान योगेश उर्फ अऊआ पुत्र चरन सिंह और देवव्रत पुत्र राजवीर के रूप में हुई है। इससे पहले, विशंभर और हरवेजी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 4 मार्च को होली की रात टीसीएल चौकी प्रभारी रामेंद्र पाल सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उन्हें गांव में अमरीश के घर के बाहर डीजे पर राजनीतिक और अश्लील गाने बजाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डीजे बंद करने का निर्देश दिया, जिसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस मारपीट में सिपाही मदन गोपाल (32 वर्षीय) के सिर में गंभीर चोट आई और वह मौके पर ही बेहोश हो गए। दरोगा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि डीजे बंद कराने को लेकर अमरीश, देवव्रत, रविंद्र, विशंभर, देवराज, प्रमोद, नितिन, राजवीर, परविंदर, नंदकिशोर, गंभीर और हरवेजी सहित 14 नामजद और 15 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की थी। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवरात्रि में गर्भवती महिलाओं के लिए डॉक्टर की खास सावधानियां:स्त्री रोग विशेषज्ञ ने दिए स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव, कहा- आस्था के साथ स्वास्थ्य की भी रखें ध्यान
    Next Article
    मथुरा में सड़क हादसा, बाइक सवार बुजुर्ग की मौत:छाता-गोवर्धन रोड पर ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में एक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment