Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सेबेस्टियन ने 2 घंटे से कम में मैराथन पूरी की:ऐसा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बने, 1:59:30 की टाइमिंग के साथ लंदन मैराथन जीती

    8 hours ago

    2

    0

    केन्या के सेबेस्टियन सावे 2 घंटे से कम समय में मैराथन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने लंदन मैराथन (42.195 किलोमीटर ) में 1:59:30 का समय लेकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले रिकॉर्ड केल्विन किपटम के नाम था। उन्होंने 2023 शिकागो मैराथन में 2:00:35 का समय लिया था। सावे ने इसे 65 सेकेंड से सुधारा। उन्होंने एलियुड किपचोगे के 2019 के अनौपचारिक 1:59:40 रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है। दूसरे और तीसरे स्थान वाले भी पिछले वर्ल्ड रिकॉर्ड से बेहतर दूसरे स्थान पर इथियोपिया के योमिफ केजेलचा रहे, जिन्होंने 1:59:41 का समय लिया। वे भी दो घंटे से कम में दौड़ पूरी करने में सफल रहे। युगांडा के जैकब किप्लिमो ने 2:00:28 के समय के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इथियोपिया की टिगस्ट ने अपना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा इथियोपिया की टिगस्ट असेफा ने 2:15:41 के समय के साथ महिलाओं में अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने पिछले साल लंदन में 2:15:50 में मैराथन पूरी कर रिकॉर्ड बनाया था। केन्या की हेलेन ओबिरी और जॉयसिलिन जेपकोसगेई दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। 97 ग्राम के 'सुपर शूज' ने बदला खेल, कीमत 41 हजार रुपए इस कामयाबी में तकनीक का भी बड़ा योगदान रहा। सावे और केजेलचा ने एडिडास के 'Adizero Adios Pro Evo 3' जूते पहनकर दौड़ लगाई। इनकी कीमत 500 डॉलर (करीब 41,700 रुपए) है और वजन 97 ग्राम है। कंपनी के अनुसार ये 30% हल्के हैं और रनिंग इकोनॉमी 1.6% तक बेहतर करते हैं। 1500 मीटर से शुरू हुआ सफर, सावे ने अब तक कोई मैराथन नहीं हारी 31 साल के सबास्टियन सावे की यह चौथी मैराथन थी और उन्होंने अब तक हर मैराथन जीती है। उन्होंने करियर की शुरुआत 1500 और 5000 मीटर रेस से की थी, फिर क्रॉस कंट्री और हाफ मैराथन में आए। लंदन मैराथन में उन्होंने पहली हाफ 60:29 में और दूसरी हाफ 59:01 में पूरी की। ------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अंगकृष रघुवंशी का विवादित आउट:शमी के सिक्स से मैच टाई हुआ; रिंकू के लगातार 4 सिक्स, लखनऊ घर पर आठवां मैच हारी; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के 38वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सुपर ओवर में हराया। रविवार को अंगकृष रघवुंशी फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट दिए गए। रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में लगातार 4 सिक्स लगाए। उन्होंने 5 कैच भी लपके। मोहम्मद शमी ने आखिरी गेंद पर सिक्स लगाकर मैच टाई कराया। पूरी खबर कोलकाता ने जीता IPL 2026 का पहला सुपर ओवर:नरेन ने लखनऊ को एक रन ही बनाने दिया; रिंकू ने 83 रन बनाने के साथ 5 कैच लपके कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। इकाना स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 155 रन बनाए। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ekta Kapoor On Naagin 7: ‘नागिन 7’ पर एकता कपूर का बड़ा खुलासा, शो जल्द होने वाला है खत्म, फिनाले डेट आई सामने
    Next Article
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का इकलौता एक्टर, जिसने शो में निभाए 20 से ज्यादा रोल, हर एक ने दिए ठहाके के फुल डोज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment