Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सचेंडी की बोरी फैक्ट्री में दबकर ऑपरेटर की मौत:प्रेशर मशीन का 150 किलो वजन पार्ट टूटकर गिरा, परिजनों ने हंगामा किया

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित पंचमपुरवा के झुनझुनवाला कंपाउंड में एक बोरी फैक्ट्री में हाइड्रोलिक प्रेशर मशीन का पार्ट टूटकर गिरने से ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे की है। मृतक की पहचान पंचमपुरवा निवासी 30 वर्षीय अवधेश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन फैक्ट्री पहुंच गए और शव को मशीन के पास रखकर हंगामा शुरू कर दिया। काफी समय से खराब था पार्ट, अनदेखी का आरोप अवधेश लंबे समय से फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। उनके बड़े भाई रामकुमार के अनुसार, हादसे के समय मशीन का ऊपरी प्रेशर पार्ट अचानक टूटकर उनके ऊपर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि करीब डेढ़ कुंतल वजनी यह पार्ट काफी समय से खराब था और शिकायत के बावजूद फिटर व मालिक ने इसे ठीक नहीं कराया। फैक्ट्री के गार्ड परशुराम ने घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर, समझाने की कोशिश घटना की सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों और कर्मचारियों को शांत कराने का प्रयास कर रही है। हालांकि, मृतक के परिजन फैक्ट्री मालिक को मौके पर बुलाने और कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा PWD इंजीनियर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप:करोड़ों के गबन, अनियमितताओं की सतर्कता जांच की मांग
    Next Article
    लखनऊ में छोटे उद्योगों को टैक्स से मिली राहत:सितंबर-2025 के बाद से प्रॉपर्टी टैक्स माफ, बड़े शहरों के मॉडल अपनाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment