Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ ने कारीसाथ में लगाई चौपाल:लोगों की समस्याएं सुनीं, घोसी विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण भी किया

    19 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के घोसी विकास खंड की ग्राम पंचायत कारीसाथ में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं को सुना गया। सीडीओ ने प्राप्त समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिए। चौपाल में तीन महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी की गई। उपस्थित एएनएम और सीडीपीओ को इन महिलाओं के निरंतर स्वास्थ्य परीक्षण और पोषणयुक्त खानपान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया। ग्रामीणों से प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने की अपील भी की गई। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के नाम पढ़कर सुनाए गए, जिस पर लोगों ने लाभ मिलने की पुष्टि की। ग्राम में चल रहे दो इंटरलॉकिंग निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त, मुख्य विकास अधिकारी ने घोसी विकास खंड कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों और फाइलों का भौतिक सत्यापन किया तथा उन्हें तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान, पुरानी पड़ी फाइलों को नियमानुसार वीडिंग कराकर व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए गए। सभी कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की गई और जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की पेंडेंसी या लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। सीडीओ ने सभी कर्मचारियों के साथ एक बैठक कर सभी किसानों की तत्काल फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाने का निर्देश दिया और इसमें लापरवाही पर कार्रवाई के लिए सचेत किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में परशुराम जयंती पर पूर्व विधायक का बयान:संतोष पांडेय ने समाज को गंदगी-बीमारी से मुक्त करने की कामना की
    Next Article
    जालौन में तालाब में डूबने से युवक की मौत:शौचालय के पास मिले चप्पल और मोबाइल, तलाश के बाद बरामद हुआ शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment