Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीडीओ ने विनियमन समीक्षा बैठक की तैयारियों की समीक्षा की:रामपुर में अधिकारियों को समय पर रिपोर्ट और पूर्ण तैयारी के निर्देश दिए

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) गुलाब चंद्र ने विनियमन समीक्षा समिति की आगामी बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सीडीओ ने बताया कि विनियमन समीक्षा समिति की बैठक 11 अप्रैल 2026 को मुरादाबाद में होनी है। इस बैठक में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जनपद के विभिन्न विभागों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसी के मद्देनजर सभी विभागों को अपनी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान समिति द्वारा भेजे गए एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में तैयार कर 6 अप्रैल 2026 तक अनिवार्य रूप से जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को सौंप दें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रस्तुत की जाने वाली सभी रिपोर्टें तथ्यात्मक, स्पष्ट और प्रमाणित होनी चाहिए। प्रत्येक रिपोर्ट पर संबंधित अधिकारी का नाम और हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए। साथ ही, सभी अधिकारियों को बैठक स्थल पर निर्धारित समय से कम से कम 15 मिनट पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल का पालन, भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई, मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति विवरण दर्ज करने की स्थिति, जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का निस्तारण, विकास कार्यों के प्रस्तावों पर प्रगति, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर व्यय और अवैध व नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई शामिल हैं। इस समीक्षा बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'दिशा' बैठक में अधिकारियों के काम पर नाराजगी:विधायक बोले- अफसरों को कार्ययोजनाओं का पता नहीं रहता, सांसद ने सुनीं शिकायत
    Next Article
    देवरिया में निर्माणाधीन साइट पर हादसा:दो मजदूरों की मौत मामले में परिजनों ने डीएम से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment