Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम बोले सख्त रखें कानून व्यवस्था:होली पर न होने पाए कोई गड़बड़ी; बोर्ड परीक्षा में शुचिता का रखें ध्यान

    18 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योाराहें को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि कानून व्यवस्था सख्त रखें। होली पर कोई गड़बड़ी न होने पाए। यदि कोई बवाल करने की कोशिश करे तो उसपर सख्त कार्रवाई करें। सीएम ने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में भी सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए। शुचितापूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई जाए। अधिकारियों की ओर से बोर्ड परीक्षा को लेकर की गई तैयारियो के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने विरासत गलियारा का निर्माण समय से पूर्ण कराने और परियोजना की जद में आ रहे प्रभावित लोगों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने को कहा। पैडलेगंज-नौसड़ सिक्स लेन पुल के निर्माण की प्रगति पर अधिकारियों ने बताया कि कार्य मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री ने जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन से कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की जानकारी ली जिसपर उन्होंने अवगत कराया कि सेंटर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। काम समय से पहले इसी साल पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने गीडा क्षेत्र में संचालित उद्योगों और प्रस्तावित नई इकाइयों की स्थिति भी जानी। उन्होंने निर्देश दिया कि उद्यमियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो तथा निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक वातावरण बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से नगर निगम की परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान कमिश्नर अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित सभी उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नहर में डूबे ग्रामीण का 74 घंटे बाद शव मिला:जालौन में कटकरी पुल के पास उतराता मिला, मिर्गी के दौरे से हुआ हादसा
    Next Article
    कासगंज में ब्रह्माकुमारी आश्रम ने निकाली प्रभात फेरी:धर्म प्रचार, शिव अवतरण संदेश और नशा मुक्ति जागरूकता रहे मुख्य उद्देश्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment