Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नहर में डूबे ग्रामीण का 74 घंटे बाद शव मिला:जालौन में कटकरी पुल के पास उतराता मिला, मिर्गी के दौरे से हुआ हादसा

    16 hours ago

    1

    0

    जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में डूबे 52 वर्षीय ग्रामीण हरदयाल बंशकार का शव करीब 74 घंटे बाद बरामद हो गया। गुरुवार सुबह शौच क्रिया के दौरान नहर से पानी भरते मिर्गी का दौरा आ जाने के कारण उनका पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए थे। बताया गया कि कन्हरी गांव निवासी हरदयाल बंशकार पुत्र सुक्खे गुरुवार सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान शौच क्रिया के लिए वह नहर से पानी भरने लगे थे, जिसके बाद उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और वह नहर किनारे संतुलन बिगड़ने से पानी में गिर पड़े थे और तेज धारा में लापता हो गए थे। सूचना पर नदीगांव थाना पुलिस ने तत्काल खोज अभियान शुरू कराया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की दो टीमें भी मौके पर बुलाकर पिछले तीन दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रविवार की सुबह घटनास्थल से लगभग दो किलोमीटर दूर कटकरी पुल के आगे नहर का पानी कम होने के बाद शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर जब शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत चौहान पुलिस टीम और एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। मौके पर एसएसआई राजकुमार, एसआई ऋषि कटियार, एसआई मुकेश द्विवेदी, एसआई सुनील कुमार, दीवान उदय यादव, देवेश तिवारी और सुमित मिश्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हजरतगंज में प्लास्टिक गमलों की दुकान में लगी आग:सारा सामान जलकर राख, एक घंटे में दो दमकल गाड़ी ने पाया काबू
    Next Article
    सीएम बोले सख्त रखें कानून व्यवस्था:होली पर न होने पाए कोई गड़बड़ी; बोर्ड परीक्षा में शुचिता का रखें ध्यान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment