Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सीएम गारंटी ले रहे तो क्यों नहीं दे रहे लोन':बरेली में MSME मंत्री ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार की चेतावनी

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली के अर्बन हाट में शनिवार को मंत्री राकेश सचान ने बैंक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल के अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया कि जब योजना की 100% गारंटी और ब्याज सरकार दे रही है, तो फिर युवाओं को चक्कर क्यों लगवाए जा रहे हैं? उन्होंने नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि अगर बैंक अपनी कार्यप्रणाली नहीं सुधारते, तो उनका नाम सरकारी योजनाओं के पोर्टल से हटवा दिया जाएगा। रिजेक्शन रेट देख हुए मंत्री नाराज बैठक में जब आंकड़ों की बाजीगरी सामने आई तो मंत्री सचान का पारा चढ़ गया। समीक्षा में पाया गया कि प्राइवेट बैंकों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत आए 90% आवेदनों को बिना किसी ठोस कारण के रिजेक्ट कर दिया है। सरकारी बैंकों की स्थिति भी चिंताजनक है, जहां 60% फॉर्म खारिज किए जा चुके हैं। मंत्री ने सख्त लहजे में कहा, "प्राइवेट बैंक बड़े लोन तुरंत दे देते हैं, लेकिन जब 5 लाख के छोटे लोन की बात आती है जिससे गरीब युवा का घर चलना है, तो वे हाथ पीछे खींच लेते हैं। सरकार इसे बेहद गंभीरता से ले रही है।" युवाओं की अपेक्षाएं सरकार से हैं और बैंक उन्हें निराश कर रहे हैं मंत्री राकेश सचान ने विधानसभा के सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि केवल जनता ही नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के करीब दो दर्जन विधायकों ने सदन में बैंकर्स की मनमानी का मुद्दा उठाया है। नेता प्रतिपक्ष ने भी कहा कि योजना बेहतरीन है लेकिन बैंक वाले पैसा नहीं दे रहे। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं की अपेक्षाएं सरकार से हैं और बैंक उन्हें निराश कर रहे हैं। बरेली मंडल में अभी भी 5000 लोन का गैप चूंकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक है, इसलिए मंत्री ने बैंकर्स को दो टूक सुना दिया कि 25 मार्च के बाद कुछ नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा कि 25 मार्च को पूरे प्रदेश में मेगा ऋण कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने बैंकर्स से भावुक अपील भी की कि आज नवरात्रि और ईद का दिन है, आप लोग छुट्टी के बावजूद आए हैं, लेकिन मार्च क्लोजिंग का महीना है। अपने दिल और दिमाग से उन लाभार्थियों को लाभ दें जिन्होंने आवेदन किया है। बरेली मंडल में अभी भी 5000 लोन का गैप है, जिसे हर हाल में इसी हफ्ते पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है सचान ने बैंकर्स को प्रेरित करने के लिए कानपुर के 'घड़ी डिटर्जेंट' का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे 80 के दशक में खादी ग्रामोद्योग से छोटा सा लोन लेकर एक व्यक्ति आज उत्तर प्रदेश का नंबर एक उद्यमी बन गया। उन्होंने कहा, "अगर आप आज किसी को 5 लाख देंगे, तो कल वह बड़ा होकर औरों को रोजगार देगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। अगर लक्ष्य 1.5 लाख का है और बैंक 3 लाख लोगों को लोन दे दे, तो भी सरकार सब्सिडी और ब्याज देने में सक्षम है। कागज की कमी है तो खुद पूरा करवाएं मंत्री ने जिला उद्योग अधिकारियों को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि कई बार आवेदन केवल इसलिए रिजेक्ट हो जाते हैं क्योंकि कागजों में छोटी-मोटी कमी होती है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे युवाओं का सही मार्गदर्शन करें और कमियां खुद पूरी करवाकर बैंकों को दोबारा फाइल भेजें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पोर्टल पर 'रिजेक्ट' करने का विकल्प ही नहीं है ताकि बैंकर्स को मजबूरी में लोन डिस्बर्स करना ही पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के 29 केंद्रों पर होगी APO की परीक्षा:जनपद में 13105 परीक्षार्थी होंगे शामिल, आइरिस स्क्रीनिंग के बाद ही मिलेगी एंट्री
    Next Article
    संभल में ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:युवक उछलकर 200 मीटर दूर गिरा, मौत; पांच घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment