Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट मामले में FIR दर्ज:लखनऊ के हजरतगंज में आरोपी पर केस; समाज में अशांति फैलाने का आरोप

    16 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेसबुक पोस्ट पर भड़का विवाद इंदिरानगर क्षेत्र के सुगामऊ निवासी दिलीप लोधी ने शिकायत में आरोप लगाया है कि फेसबुक अकाउंट धारक विजय श्याम यादव ने अपने पेज पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एडिट की गई आपत्तिजनक फोटो पोस्ट की है। पोस्ट में कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए राजनीतिक टिप्पणी भी की गई है, जिसे शिकायतकर्ता ने भ्रामक और मर्यादा के खिलाफ बताया है। समाज में अशांति फैलाने का आरोप शिकायतकर्ता का कहना है कि इस तरह की पोस्ट जानबूझकर मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने और समाज के विभिन्न वर्गों में रोष पैदा करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे सामाजिक और धार्मिक भावनाएं भड़क सकती हैं और लोगों के बीच अशांति, घृणा और शत्रुता फैलने की आशंका है। छवि धूमिल करने और माहौल बिगाड़ने का आरोप शिकायत में कहा गया है कि इस पोस्ट के जरिए मुख्यमंत्री की छवि को धूमिल करने और समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश की गई। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि पोस्ट से सामाजिक और धार्मिक भावनाएं भड़क सकती थीं। स्क्रीनशॉट के आधार पर दर्ज हुआ केस शिकायतकर्ता ने पुलिस को पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी सौंपा था। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली- जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद पुलिस ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में चोरी का 15 दिन में खुलासा नहीं:दो बड़ी वारदातों में लाखों के जेवर-नकद चोरी, पुलिस खाली हाथ
    Next Article
    नाव हादसे में नाविक गिरफ्तार, ठेकेदार पर हत्या की FIR:वृंदावन में नाव पलटने से 10 लोगों की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment