Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम से मिले बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम:नाथ कॉरिडोर की प्रगति की जानकारी ली,काम को समय पर पूरा कराने के निर्देश

    6 hours ago

    2

    0

    बरेली के महापौर और उत्तर प्रदेश महापौर परिषद के अध्यक्ष डॉ. उमेश गौतम ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में सीएम ने बरेली के विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाए। साथ ही उन्होंने नाथ नगरी कॉरिडोर की प्रगति पर भी चर्चा की और इसे प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। 140 करोड़ का मेगा प्लान: 400 सड़कें और हाईटेक सफाई व्यवस्था शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नगर निगम ने 140 करोड़ रुपये की बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। महापौर डॉ. उमेश गौतम की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15वें वित्त आयोग (37 करोड़) और अवस्थापना निधि (105 करोड़) के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। इस बजट से बरेली की 400 छोटी-बड़ी सड़कों का भाग्य बदलेगा। साथ ही शहर में जलभराव की समस्या खत्म करने के लिए नालों के निर्माण और सफाई पर विशेष फोकस रहेगा। रोबोट साफ करेंगे नाले, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होगा डिजिटल बरेली को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पूरी तरह हाईटेक बनाने की तैयारी है। अब इंसानों के बजाय रोबोटिक मशीनों के जरिए गहरे नालों की सफाई की जाएगी। कूड़ा प्रबंधन के लिए आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी और डोर-टू-डोर कलेक्शन व्यवस्था को पहले से अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के लिए भी 17 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं, जिससे उन इलाकों में पाइपलाइन बिछाई जाएगी जो अब तक अछूते थे। यूपी के 17 नगर निगमों की होगी बड़ी बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. उमेश गौतम से पूरे प्रदेश के 17 नगर निगमों के कामकाज की जानकारी ली। सीएम ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वे सभी महापौरों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें शहरी विकास के नए एजेंडे तय होंगे। बैठक के दौरान डॉ. गौतम ने मुख्यमंत्री को भगवान हनुमान की प्रतिमा भेंट कर बरेली की जनता की ओर से शुभकामनाएं दीं। महापौर डॉ. उमेश गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप बरेली का ब्लूप्रिंट तैयार है। हमारा लक्ष्य साल 2026 तक बरेली को प्रदेश के सबसे व्यवस्थित और आधुनिक शहरों की श्रेणी में खड़ा करना है। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित नगर निगम के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ट्रैक्टर से स्टंट के दौरान युवक घायल, VIDEO:दो पहियों पर चलाया, पुलिस ने ट्रैक्टर सीज किया, पिता के नाम फाइनेंस
    Next Article
    इंटरनेशनल प्लेयर स्वीटी बूरा ने दीपक हुड्डा से लिया तलाक:2022 में शादी, 2025 में झगड़ा, अब बिना कंपनसेशन अलग हुई; बॉक्सर बोलीं-साथ रहना संभव नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment