Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ एटा को निर्देश, इंस्पेक्टर को सुनकर वेतन पुनर्निर्धारित करें:हाईकोर्ट ने कहा-नए आदेश के बाद ही वेतन तय कर हो वसूली कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वेतन निर्धारण की विभागीय गलती से बिना सुनवाई का मौका दिए, वसूली के खिलाफ याचिका पर सी एम् ओ एटा को याची को सुनकर नये सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया है और कहा है कि नये आदेश के बाद ही वेतन का पुनर्निर्धारण व वसूली कार्यवाही की जाय। यह आदेश न्यायमूर्ति विकास बुधवार ने मलेरिया इंस्पेक्टर लोकमान सिंह की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। याची का कहना था कि याची की नियुक्ति मृतक आश्रित कोटे में 22 मई 2004 को की गई थी। समय आने पर नियमानुसार दो बार वेतनमान बढ़ाया गया।और 18 जून 25 को अपर निदेशक मलेरिया एवं वी डी डी उ प्र लखनऊ ने सामान्य आदेश जारी कर दिया गया गलत मान दुरुस्त करने का निर्देश दिया। जिसके अनुपालन में सी एम् ओ एटा ने 16 जनवरी 26 को प्रश्नगत आदेश दिया।जिसे चुनौती दी गई थी। याची का कहना था कि उसे नोटिस नहीं दी गई और बिना सुने उसके खिलाफ आदेश दिया गया है जिसे रद किया जाय।जिस पर कोर्ट ने याची को सुनकर आदेश पारित करने का सी एम् ओ को आदेश दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पी. साईनाथ ने बढ़ती असमानता पर चिंता जताई:लखनऊ में आर्थिक, सामाजिक असमानता पर हुईं चर्चा
    Next Article
    लखनऊ में 'नारी से नारायणी' पर राज्य स्तरीय सम्मेलन:राष्ट्र निर्माण में नारी की भूमिका पर चर्चा, नारी शक्ति का प्रतीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment