Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएमओ के निरीक्षण में दो डॉक्टर अनुपस्थित:बलरामपुर सीएचसी में लापरवाही आई सामने, कार्रवाई के निर्देश दिए

    4 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नंद नगर खजुरिया का देर शाम औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। सीएमओ ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश गुप्ता और फार्मासिस्ट महादेव प्रसाद चौधरी अनुपस्थित मिले। होली जैसे संवेदनशील पर्व से ठीक पहले इस लापरवाही पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही दोनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता, आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों, ड्यूटी रोस्टर और साफ-सफाई की स्थिति का भी गहनता से जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने उपस्थित मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि होली के अवसर पर संभावित दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। मरीजों को तत्काल और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सीएमओ ने यह भी बताया कि जनपद के सभी सरकारी अस्पतालों को पहले ही पत्र जारी कर सख्त निर्देश दिए जा चुके हैं कि कोई भी कर्मचारी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित न रहे। लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान नेता पवन तेवतिया की गाड़ी का एक्सिडेंट:गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, दो घायल
    Next Article
    देवरिया में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:2081 स्थानों पर होगी होलिका दहन, प्रशासन अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment