Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम:2081 स्थानों पर होगी होलिका दहन, प्रशासन अलर्ट

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले में कुल 2081 स्थानों पर होलिका दहन होगा। प्रशासन ने संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक थाने पर त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) गठित की गई है। मजिस्ट्रेटों की तैनाती सोमवार से बुधवार तक के लिए की गई है। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सोमवार रात होलिका दहन के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। होली के दिन सुबह से ही पुलिस गश्त बढ़ा दी जाएगी। प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगे। प्रत्येक थाने पर पहले से ही पर्याप्त बल उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लाइन से 12 इंस्पेक्टर, 98 उपनिरीक्षक और लगभग 400 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी (डीएम) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी की भी तैनाती की गई है। होली पर्व के मद्देनजर, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुनील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, क्षेत्राधिकारी सलेमपुर और थाना लार पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इसी क्रम में, थाना महुआडीह पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है ताकि त्योहार शांति और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ के निरीक्षण में दो डॉक्टर अनुपस्थित:बलरामपुर सीएचसी में लापरवाही आई सामने, कार्रवाई के निर्देश दिए
    Next Article
    Sonakshi-Zaheer Holi Prank: होली से पहले जहीर ने किया ऐसा प्रैंक, मारने दौड़ीं सोनाक्षी सिन्हा; देखें VIRAL VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment