Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई कर्मचारी केदार ने लौटाया महिला मरीज का पर्स:कीमती जेवर और दस्तावेज से भरा पर्स अधिकारियों को सौंपा, अस्पताल प्रबंधन ने सम्मानित किया

    9 hours ago

    1

    0

    इटावा में एक सफाई कर्मचारी ने अपनी ईमानदारी से समाज के सामने मिसाल पेश की। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात कर्मचारी केदार को बीते शनिवाद एक महिला मरीज का गिरा हुआ पर्स मिला, जिसमें कीमती जेवर और जरूरी दस्तावेज थे। उन्होंने बिना किसी लालच के पर्स को सुरक्षित अधिकारियों को सौंप दिया, जिसके बाद उन्हें सम्मानित भी किया गया। अस्पताल की इमरजेंसी में इलाज कराने आई कुसमा देवी का पर्स वेटिंग एरिया में गिर गया था और वह अपने परिवार के साथ वापस चली गईं। ड्यूटी पर मौजूद सफाई कर्मचारी केदार की नजर जब उस पर्स पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए इसे उठाया और मामले की जानकारी सुरक्षा गार्ड रामपाल यादव और डाइटिशियन अर्चना सिंह को दी। पर्स में मिले जेवर और अहम दस्तावेज अधिकारियों की मौजूदगी में जब पर्स खोला गया तो उसमें सोने और चांदी के जेवर, चार अंगूठियां, कान के आभूषण, एक जोड़ी पायल, आधार कार्ड, आरबीएल बैंक का एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी कागजात मिले। पर्स के अंदर एक पर्ची भी रखी थी, जिसमें निर्भय सिंह का मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। इसी नंबर के जरिए उनसे संपर्क कर पूरी जानकारी दी गई। ईमानदारी पर मिला सम्मान निर्भय सिंह के कहने पर उनका एक रिश्तेदार, जो अस्पताल में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है, मौके पर पहुंचा। सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने सभी सामान की जांच करवाई और जरूरी लिखित प्रक्रिया पूरी कराने के बाद पर्स उसे सौंप दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारी केदार की ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इस दौरान डॉ. अर्चना सिंह और अस्पताल के सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे। सीएमएस डॉ. परितोष शुक्ला ने कहा कि ऐसे ईमानदार कर्मचारी किसी भी संस्थान के लिए आईना होते हैं और समाज के लोगों को भी केदार से सीख लेनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा सदर सीट पर कौन मजबूत,विधायक प्रकाश या कोई और:सपा से नीलम या मोहन साहू पसंद; बसपा से किसे दिग्गज मानते हैं आप?
    Next Article
    मेरठ में आसमान में बादल छाए, सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई:तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत; शाम तक हो सकती है बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment