Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई कर्मचारियों को यूनियन नेता हड़ताल के लिए उकसा रहे:नोएडा में 6 पर FIR दर्ज, सरकारी काम में बाधा डाल रहे

    5 hours ago

    1

    0

    नोएडा में सफाई कर्मचारियों को उकसाकर हड़ताल कराने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में यूनियन से जुड़े छह लोगों के खिलाफ फेज-1 थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बावजूद यूनियन के कुछ नेता सड़कों पर जाकर सफाई कर रहे कर्मचारियों पर हड़ताल में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस से इन लोगों पर सख्ती करने की मांग की है, ताकि सरकारी काम में बाधा न डाली जा सके। सामने आए दो वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ यूनियन नेता सफाई कर्मचारियों से काम बंद करने के लिए कह रहे हैं। वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि कर्मचारियों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर काम जारी रखा तो किसी तरह की मारपीट की जिम्मेदारी उनकी नहीं होगी। साथ ही प्राधिकरण की व्यवस्था के खिलाफ भी कर्मचारियों को भड़काया जा रहा है। यूनियन नेताओं के खिलाफ दर्ज हो चुकी है एफआईआर प्राधिकरण के अवर अभियंता हरेंद्र सिंह मलिक की शिकायत पर यूनियन नेताओं के खिलाफ फेज-1 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में बताया गया है कि यूनियन नेता सतबीर मकवाना, साधु मकवाना, बबलू पारचा, रवि पारचा, राधे पारचा और सुनील टोंक अपनी मांगों को लेकर लगातार प्राधिकरण कार्यालय पहुंचते रहे हैं। आरोप है कि ये नेता सफाई कर्मचारियों की भीड़ के साथ अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। सरकारी काम में बाधा डाल रहे शिकायत में यह भी कहा गया है कि इन नेताओं की ओर से कई बार काम बंद कराने, धरना देने और हड़ताल की चेतावनी दी गई। कर्मचारियों को प्रभावित करने के लिए कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर भड़काऊ वॉइस नोट भी वायरल किए गए, जिसके बाद कई सफाई कर्मचारी काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। प्राधिकरण के अनुसार 11 मार्च को सेक्टर-8, सेक्टर-10, सेक्टर-11, सेक्टर-12, सेक्टर-63 और आसपास के सर्किल क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारियों को काम करने से रोका गया। आरोप है कि यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को भड़काकर हड़ताल के लिए प्रेरित किया, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई। प्राधिकरण का कहना है कि अगर यह स्थिति जारी रही तो शहर में गंदगी बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में करंट से किशोर की मौत:पूरी तरह झूलस गया शव, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
    Next Article
    गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन:दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का कराएगी दर्शन, जानें पैकेज का रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment