Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाई कर्मचारियों ने उठाया भेदभाव का मुद्दा:केंद्रीय मॉनिटरिंग कमेटी के सामने रखीं समस्याएं, मकवाना ने दिए निर्देश

    13 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मॉनिटरिंग कमेटी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रतिनिधि भगवत प्रसाद मकवाना मुज़फ़्फ़रनगर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। मकवाना उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) भी हैं। नगर पालिका परिसर में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। मुज़फ़्फ़रनगर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला और खतौली इकाई के पदाधिकारियों ने मकवाना का स्वागत किया। बैठक में सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से बताया। इनमें सेवानिवृत्ति के दौरान कथित भेदभाव का मुद्दा प्रमुख रहा। संघ के अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और बाबुओं की सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित किए जाते हैं, जबकि सफाई कर्मचारियों को यह सम्मान नहीं मिलता। भगवत प्रसाद मकवाना ने इस मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने कहा कि यदि भेदभाव की पुष्टि होती है, तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री स्तर तक की जाएगी। मकवाना ने अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। संघ अध्यक्ष नीरज बिड़ला ने यह भी जानकारी दी कि उनके प्रयासों से मृतक आउटसोर्सिंग कर्मचारी अशोक कुमार के परिवार को सहायता मिली है। पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी प्रदान की गई है। बिड़ला ने इसके लिए नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा:एसओजी टीम ने 12 किलो बरामद किया; सीओ बोले- बाजार में इसकी कीमत लाखों में
    Next Article
    गाजीपुर में किसान आईडी अभियान का डीएम ने किया निरीक्षण:पात्र किसानों को लाभ सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment