Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सैफई मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज से रेप:मानसिक बीमार गर्भवती हुई; टॉयलेट में ले जाकर करता था दरिंदगी

    10 hours ago

    2

    0

    इटावा में सैफई मेडिकल कॉलेज में 40 साल की महिला मरीज के साथ रेप हुआ है। वह मानसिक बीमार है। 9 महीने से भर्ती थी। इसका खुलासा महिला की रूटीन मेडिकल जांच में हुआ। वह 5 महीने की गर्भवती मिली। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मानसिक रोग विभाग के प्रमुख प्रो. एके मिश्रा ने 18 मार्च को सैफई थाने में एफआईआर कराई। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर 19 मार्च को सफाईकर्मी रविंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कॉलेज प्रबंधन ने विभाग प्रमुख एके मिश्रा को पद से हटा दिया। मानसिक रोग विभाग के सभी कर्मचारियों का ट्रांसफर दूसरे विभाग में कर दिया गया। 3 सदस्यीय टीम गठित कर 48 घंटे में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जांच रिपोर्ट मांगी है। पीड़ित महिला की स्थिति की निगरानी के लिए भी डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। सैफई सीओ रामगोपाल शर्मा ने कहा- पीड़िता बोल-सुन नहीं सकती। वह मानसिक बीमार भी है। उसके साथ कोई परिजन नहीं है। 24 जून 2025 को उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। तब से वह यहीं पर थी। सफाई कर्मचारी ने उसका यौनशोषण किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से CCTV फुटेज मांगी गई है। वार्ड के अन्य कर्मचारियों और डॉक्टरों से पूछताछ की जा रही है। बाथरूम में करता था रेप पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया- वह वार्ड में कपड़े बदलने के लिए बने कमरे (बाथरूम) में इशारा कर पीड़िता को बुलाता था और रेप करता था। आरोपी ने कबूल किया कि वह पीड़िता के साथ 4-5 बार रेप कर चुका है। मेडिकल में रेप की पु‌‌‌ष्टि पुलिस ने बताया- गुरुवार रात पीड़िता का मेडिकल कराया गया। जिसमें रेप की पु‌‌‌ष्टि हुई है। अब आरोपी के डीएनए टेस्ट की तैयारी की जा रही है। कोर्ट से इसकी इजाजत मांगने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही है। पेट बढ़ा देखकर हुआ शक अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया- महिला का कुछ समय से पेट लगातार फूल रहा था। जब जांच की गई तो गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद विभाग प्रमुख को सूचना दी गई। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन का कहना है- नवंबर में पीड़िता का मेडिकल हुआ था, पर तब कोई प्रेग्नेंसी नहीं थी। मेडिकल कॉलेज की लापरवाही भी उजागर मानसिक रोग विभाग के महिला वार्ड में कुल 15 बेड हैं। इस वार्ड के बाहर लगा सीसीटीवी लंबे समय से खराब बताया जा रहा है। वहीं, महिला वार्ड के आसपास कोई सुरक्षा गार्ड भी नहीं रहता है। तीन सदस्यीय टीम कर रही जांच आरोपी रवींद्र के चार लड़के, पत्नी अलग रहती है अस्पताल के साथी कर्मचारियों ने बताया- आरोपी रवींद्र शादीशुदा है। उसके कुल 4 बच्चे हैं। पत्नी से विवाद है। वह उसे छोड़कर बच्चों संग किसी और के साथ रहती है। उसे एक ठेका कंपनी के माध्यम से अस्पताल में साफ-सफाई की ड्यूटी पर रखा गया था। वह कई महीने से मानसिक रोग विभाग में ही ड्यूटी कर रहा था। अखिलेश बोले- ऐसे लोगों को नौकरी पर रखने वालों पर भी कार्रवाई हो इस प्रकरण को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने 'X' पर लिखा- जब लाखों रुपए लेकर चाल-चरित्र की थोथी बात करने वाली भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री के आर्थिक-साझेदार, बिना किसी जांच-पड़ताल और पुलिस वेरिफिकेशन के संविदा पर लोगों को रखेंगे तो ऐसे कुकृत्य तो होंगे ही। इसके लिए जो सबसे पहले दोषी है, कार्रवाई की शुरुआत उससे हो। कई सवालों के जवाब ढूंढ रही पुलिस पूरे मामले में मेडिकल कॉलेज के कई अन्य कर्मचारियों-अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस कई सवालों के जवाब तलाश रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… आगरा में पिता, बेटा-बहू और पोती समेत 5 की मौत:पेड़ से टकराई बोलेरो, नवरात्रि के पहले दिन कैलादेवी से लौट रहे थे आगरा में श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता, बेटा, बहू, पोती और नाती शामिल हैं। तीन लोग घायल हैं। हादसे के बाद गांव वालों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर सभी को निकाला। परिवार नवरात्रि के पहले दिन इटावा से राजस्थान के कैलादेवी दर्शन करने गया था। देर रात वहां से लौट रहा था। गुरुवार रात 11 बजे थाना चित्राहाट क्षेत्र में हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का आगे का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। आधी छत उखड़ गई। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    होर्मुज पर साथ आए यूरोपीय देश, US के सामने रखी ये शर्त
    Next Article
    रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में कैंसर यूनिट का उद्घाटन:राष्ट्रपति बोलीं- नर सेवा ही नारायण सेवा है, रोगी अब इलाज से वंचित नहीं रहेगें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment