Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाईकर्मी ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर डाला कूड़ा:मुजफ्फरनगर में सफाई न होने की शिकायत करने पर नाराज थे, पुलिस से हुई झड़प

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के खतौली में सफाई व्यवस्था और किराया विवाद को लेकर कांग्रेस नेता और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। नाराज सफाईकर्मियों ने कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर कूड़ा डालकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे मौके पर हंगामा होने लगा। बताया गया है कि जमील अंसारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से क्षेत्र में सफाई न होने की शिकायत की थी। इसके बाद सफाईकर्मी आक्रोशित हो उठे और अन्य स्थानों से ट्रॉली में कूड़ा लाकर उनके मकान के बाहर डाल दिया। जब नेता पक्ष ने कूड़ा हटाने की मांग की तो मामला और बढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन सफाईकर्मी पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान हाथापाई हुई और हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने खतौली नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि समेत कुछ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया और बड़ी संख्या में कर्मचारी नगर पालिका परिसर में इकट्ठा होकर काम बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ का आरोप है कि जमील अंसारी ने अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ ने साफ कहा कि जब तक अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक काम बंद रहेगा। संघ अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि धामा के अनुसार, नगर पालिका की जीटी रोड स्थित पालिका मार्केट की चार दुकानें जमील अंसारी के नाम अलॉट हैं, जिनका करीब चार लाख रुपये किराया बकाया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। सोमवार को नोटिस देने पहुंचे कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार के बाद विवाद और बढ़ गया। मंगलवार सुबह सफाईकर्मियों ने खतौली के डाकखाना गली स्थित अंसारी के घर के बाहर कूड़े से भरी ट्रॉली पलट दी। मौके पर पहुंची पुलिस और सफाईकर्मियों के बीच नोकझोंक और झड़प भी हुई। बाद में नगर पालिका परिसर में बैठक के दौरान भी तनाव बना रहा। मौके पर पहुंचे चेयरमैन शाहनवाज लालू, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने कर्मचारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई। आश्वासन दिया गया कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जमील अंसारी के पुत्र रूमान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि दुकानों पर कोई निर्माण नहीं हुआ है, केवल छत अलॉट की गई है, ऐसे में किराया वसूली का मामला विवादित है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की, बल्कि सफाईकर्मियों ने घर के बाहर कूड़ा डालकर नुकसान पहुंचाया। सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों को समझाकर हटाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। यह खबर भी पढ़ें- जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    पवन खेड़ा को लेकर क्या बोले हिमंत बिस्वा?
    Next Article
    गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment