Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सफाईकर्मियों ने कांग्रेस नेता के घर के बाहर डाला कूड़ा:2 घंटे तक पड़ा रहा, किराया न देने पर नाराज थे; पुलिस ने झड़प के बाद किया लाठी चार्ज

    7 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में नगर पालिका कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर कूड़ा गिरा दिया। 3 ट्रालियों में भरकर कूड़ा लाया गया और उनके घर के बाहर ढेर कर दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी भी की और विरोध प्रदर्शन किया। दुकाकांग्रेस नेता के घर के बाहर करीब 2 घंटे तक कूड़ा पड़ा रहा। कूड़ा न हटाने पर जमील अंसारी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस कर्मियों के पहुंचने पर नगर पालिका कर्मचारियों की उनसे झड़प हो गई। पुलिस ने समझाने के बाद चलाई लाठी करीब 50 नगर पालिका कर्मचारी पुलिस कर्मियों से भिड़ गए। पुलिस ने पहले सभी को समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला बिगड़ने पर पुलिस ने लाठी चार्ज करके सभी को खदेड़ा। पुलिस ने नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि समेत कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी ले लिया। ये मामला मंगलवार दोपहर का है। कांग्रेस नेता का घर खतौली नगर पालिका में है। बता दें, चेयरमेन का चुनाव लड़ चुके जमील अंसारी पर दुकानों का किराया न देने का आरोप है। नगर पालिका की जीटी रोड स्थित पालिका मार्केट की चार दुकानें जमील अंसारी के नाम अलॉट हैं। जिनका करीब चार लाख रुपये किराया बकाया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। कांग्रेस नेता पर गाली-गलौज करने का आरोप आरोप है कि सोमवार सुबह जब नगर पालिका के कर्मचारी जमील अंसारी को नोटिस देने पहुंचे तो उन्होंने सबके साथ गाली-गलौज और अभद्रता की। साथ ही क्षेत्र में सफाई न होने की शिकायत भी कर दी। इसी बात पर कांग्रेस नेता और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद नाराज नगर पालिका कर्मचारियों ने उनके घर के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया। वहीं नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि को हिरासत में लेने के विरोध में सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में इकट्ठा होकर काम बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ का आरोप है कि जमील अंसारी ने अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। जिससे कर्मचारियों में गुस्सा है। संघ ने साफ कहा कि जब तक अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक काम बंद रहेगा। विवाद के बाद मौके पर पहुंचे चेयरमैन शाहनवाज लालू, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने कर्मचारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई। आश्वासन दिया गया कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता का बेटा बोला- आरोप गलत हैं वहीं, जमील अंसारी के पुत्र रूमान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि दुकानों पर कोई निर्माण नहीं हुआ है, केवल छत अलॉट की गई है। ऐसे में किराया वसूली का मामला विवादित है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की, बल्कि सफाईकर्मियों ने घर के बाहर कूड़ा डालकर नुकसान पहुंचाया। सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और कर्मचारियों को समझाकर हटाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। यह खबर भी पढ़ें- जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत:हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल-कादिर ट्रस्ट मामले में इमरान खान को झटका, HC ने सजा को लेकर याचिक की रद्द
    Next Article
    सड़क हादसे में मरने वाले दीपक-बृजभूषण का अंतिम संस्कार:विदाई देने पहुंचे हजारों लोग, ट्रक से टवेरा की टक्कर से 8 की हुई थी मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment