Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सींग से बटन बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी:बदबू की शिकायत पर छापा, प्रदूषण-उद्योग विभाग की अनुमति नहीं

    4 hours ago

    1

    0

    संभल के रुकनुद्दीन सराय गांव में एक आवासीय परिसर के अंदर सींग से बटन बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने शनिवार को छापेमारी कर फैक्ट्री को बंद करा दिया। अन्य विभागों को भी जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई तहसील संभल के थाना नखासा क्षेत्र में सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार और थाना नखासा प्रभारी संजीव कुमार बालियान की टीम ने की। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि आवासीय कॉलोनी के बीचों-बीच चल रही इस फैक्ट्री से तेज बदबू फैल रही है और यहां अनधिकृत औद्योगिक गतिविधि चल रही है। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि 'रईस एंटरप्राइजेज' के नाम से सींग लाकर बटन बनाए जा रहे थे। फैक्ट्री संचालक के पास केवल जीएसटी रजिस्ट्रेशन था, जबकि प्रदूषण विभाग और उद्योग विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। बदबू रोकने के लिए भी कोई इंतजाम नहीं था, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बताया कि आवासीय इलाके में इस तरह का औद्योगिक कार्य नियमों के खिलाफ है। मौके पर ही धारा 152 बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी के दौरान एक बिना नंबर की बाइक भी मिली, जिसकी जांच के निर्देश पुलिस को दिए गए हैं। फैक्ट्री संचालक आदिल ने बताया कि कागजात में कुछ कमी थी, जिसे पूरा करने के बाद ही काम किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि आबादी के बीच अवैध कारोबार करने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में टीबी जांच के लिए AI एक्स-रे मशीनें:300 हाई रिस्क ग्रामसभाओं में होगी स्क्रीनिंग, 75 लाख की लागत
    Next Article
    लखनऊ में अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम:व्यापारी की मौत, परिजन बोले मौत की जिम्मेदारी किसकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment