Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संगरूर में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर:यूपी के व्यक्ति की मौत, राजस्थान का आरोपी ड्राइवर फरार

    2 hours ago

    1

    0

    संगरूर जिले में एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बहराईची (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो रसोइए का काम करता था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का निवासी था और वर्तमान में भसोड़ में अत्री पंजाबी ढाबा के सामने रह रहा था। मृतक के भाई कल्लू ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी है। मृतक का भाई बोला- सामने से आ रहे ट्रक ने मारी टक्कर शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका भाई गांव दुल्लमा से भसोड़ की ओर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आ रहा था। जब वह केआरबीएल भसोड़ के नजदीक पहुंचा, तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बहराईची गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के भाई के बयान के आधार पर ट्रक ड्राइवर दविंदर सिंह राजावत निवासी जिला अलवर (राजस्थान) के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट बोले- अच्छे से खबर लेंगे, फिर रोना नहीं:IPS अजय पाल की बंगाल चुनाव में एंट्री, धमकाने वालों से कहा- कायदे में रहना
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- गुंडे पंचर बनाते मिलेंगे; महिला नेता से BJP जिलाध्यक्ष ने कहा- बिस्तर में आओ, संत प्रेमानंद से मिले एक्टर गोविंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment