Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंगर आशा भोसले के निधन पर काशी में शोक:गंगा आरती में अर्चकों ने किया दीप दान, श्रद्धालु ने 2 मिनट का रखा मौन

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय संगीत जगत की सबसे वर्सेटाइल सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। काशी में मां गंगा के तट पर आरती करने वाले अर्चकों द्वारा भगवती मां गंगा में दीप दान कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आरती में शामिल श्रद्धालुओं ने 2 मिनट का मान रखा। समिति के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने कहा- उन्होंने अपनी आवाज से सात दशक तक फिल्म इंडस्ट्री पर राज किया। 10 साल की उम्र में पहला गाना गाने वाली आशा का सिंगिंग करियर 82 साल का रहा, जिसमें उन्होंने 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। आशा का आखिरी गाना 2026 में रिलीज हुआ। आज हम सभी उनको नमन करते हैं। सांगली में जन्म, पिता शास्त्रीय गायक रहे आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को महाराष्ट्र के सांगली में हुआ था। वह प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित दीनानाथ मंगेशकर की बेटी थीं। घर में संगीत का माहौल शुरू से ही था। उनके भाई-बहन लता मंगेशकर, मीना खडीकर, उषा मंगेशकर और हृदयनाथ मंगेशकर भी संगीत की दुनिया से ही जुड़े रहे। जब आशा सिर्फ 9 साल की थीं, तब 1942 में उनके पिता दीनानाथ मंगेशकर का निधन हो गया। इससे परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। परिवार को सहारा देने के लिए लता और आशा ने कम उम्र में गाना और फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाना शुरू कर दिया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में 25 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार:लंबे समय से पुलिस को दे रहा था चकमा
    Next Article
    फर्रुखाबाद में शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान:12 साल के बेटे ने देखा पिता का शव, दौड़कर पड़ोसियों को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment