Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान:12 साल के बेटे ने देखा पिता का शव, दौड़कर पड़ोसियों को बुलाया

    2 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ में एक सरकारी शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नेकपुर चौरासी में हुई। मृतक की पहचान 39 वर्षीय रोहित दुबे पुत्र राजकुमार दुबे के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रोहित दुबे की पत्नी मायके में रह रही थीं। वह अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ घर पर थे। रविवार शाम करीब 5 बजे जब उनका बेटा घर लौटा, तो उसने अपने पिता का शव फंदे पर लटका देखा। बेटे ने तुरंत घबराकर स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। सीओ अभय वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंगर आशा भोसले के निधन पर काशी में शोक:गंगा आरती में अर्चकों ने किया दीप दान, श्रद्धालु ने 2 मिनट का रखा मौन
    Next Article
    बांग्ला मेला कानपुर:बिठूर के मूकबधिर बच्चों ने हनुमान चालीसा पर डांस किया, अनिर्वाण भट्टाचार्य के गीतों पर झूमे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment