Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिंघनखेड़ा में चचेरे-तेयेरे भाइयों में विवाद, छह घायल:मामूली बात पर हुई मारपीट, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर जिले के अजीमनगर थाना क्षेत्र के सिंघनखेड़ा गांव में चचेरे-तेयेरे भाइयों के बीच मामूली बात पर विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट में बदल गया, जिसमें दो महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। सिंघनखेड़ा गांव में रहने वाले चचेरे और तेयेरे भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिससे दो महिलाओं समेत छह लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर अजीमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों में दौलत राम, खड़क सिंह, धूलिया, सोनू, तारा और हरिसिंह शामिल हैं। सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और उनका उपचार जारी है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के आरोप अलग-अलग हैं। एक पक्ष का कहना है कि विवाद कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था, जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि झगड़ा शराब पीकर गाली-गलौज करने से शुरू हुआ। अजीमनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने पुष्टि की कि घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और शांति बनाए रखने के लिए निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में इंस्टाग्राम विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:कई लोग घायल, पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज किया
    Next Article
    Badshah Tateeree Controversy: 'ये किसी औरत और बच्चे के लिए नहीं था लेकिन...', FIR दर्ज होने के बाद बादशाह ने ‘टटीरी’ सॉन्ग के लिए मांगी माफी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment