Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में इंस्टाग्राम विवाद पर दो पक्षों में मारपीट:कई लोग घायल, पुलिस ने दोनों ओर से मामला दर्ज किया

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के धावापुर गांव में इंस्टाग्राम पर गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार को विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंथरा के धावापुर निवासी राम मिलन ने बताया कि उनके बेटे अंकुल को इंस्टाग्राम पर अभद्र गालियां दी जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम जब अंकुल गांव की ओर जा रहा था, तभी मोतीलाल के दामाद आलोक, बेटे करन, लक्की और मोतीलाल व उनकी पत्नी किशन कुमारी ने उस पर हमला कर दिया। राम मिलन के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने अंकुल के साथ ईंट-पत्थर और डंडों से मारपीट की। सूचना मिलने पर राम मिलन और उनकी पत्नी सरला मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया। इस हमले में राम मिलन गंभीर रूप से घायल हो गए और कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के मोतीलाल ने आरोप लगाया कि उनके बेटे लकी पर अंकुल, राम मिलन और सरला ने मिलकर लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया। उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी होने पर बचाने आए परिवार के अन्य लोगों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस मारपीट में लकी, अमन और अन्य को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल, पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में कांग्रेस का मनरेगा जनचौपाल:कांग्रेसी बोले- मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का माध्यम
    Next Article
    सिंघनखेड़ा में चचेरे-तेयेरे भाइयों में विवाद, छह घायल:मामूली बात पर हुई मारपीट, पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment