Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहेली के पति ने घर के बाहर खड़ी स्कूटी फूंकी:प्रयागराज में फ्यूल पाइप खोलकर आग लगाई, बोला- मेरी पत्नी लाओ

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पत्नी के मायके चले जाने से नाराज एक युवक ने उसकी सहेली की स्कूटी फूंक दी। भोर में 5 बजे आया और घर के बाहर खड़ी स्कूटी के फ्यूल पाइप को खोलकर इसे आग के हवाले कर दिया। स्कूटी धू-धूकर जलने लगी तब सहेली को जानकारी हुई, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। पीड़िता ने मुट्‌ठीगंज थाने में तहरीर दी है। बेटी व मां के साथ रहती हैं संगीता केसरवानी शंकरगढ़ की कोठी, मुट्ठीगंज में अपनी बेटी के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया, उनकी सहेली नैनी के मामा भांजा तलाब मोहल्ले की रहने वाली है। वह बाई का बाग के रहने वाले अपने पति अभिषेक विश्वकर्मा से अलग मायके में रह रही है। करीब छह महीने पहले किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने उसे मारा पीटा था। इस बात की सूचना सहेली ने दी तो वह रात में ही उसके पास पहुंचीं और उसके पति को समझाया। आरोप है कि इस पर उसने गालीगलौज की। इसके बाद वह सहेली को लेकर अपने घर चली आईं। अगले दिन उसके मायकेवाले आकर उसे अपने साथ ले गए। रास्ते में रोककर, फोन पर देता है धमकी इसके बाद से लगातार सहेली का पति उन्हें रास्ते में रोककर और फोन पर भी जान से मारने की धमकी दे चुका है। इसकी सूचना गऊघाट चौकी इंचार्ज को भी दी गई। इसकी जानकारी पर उसने फिर धमकाया। इस बार कहा कि मेरे खिलाफ दिया गया प्रार्थनापत्र वापस लो या तो मुझे 2 लाख रुपए दो वरना तुमको और तुम्हारी बेटी को जान से मार दूंगा। उन्होंने इसे धमकी समझकर नजरअंदाज किया। दहशत में है परिवार 21 फरवरी की सुबह लगभग 5.00 बजे सहेली का पति उनके घर के बाहर पहुंचा। फिर उसने घर के बाहर खड़ी उनकी स्कूटी में आग लगा दी। आरोप यह भी है कि सहेली का पति यह कहकर परेशान करता है कि मेरी पत्नी को मेरे पास भेजो। इस घटना के बाद से उनकी मासूम बेटी और बुजुर्ग मां दहशत में हैं। इस मामले की उसी दिन थाने में शिकायत दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है और फुटेज भी पुलिस को सौंप दिया गया है। तीन दिन से उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। मंगलवार को भी सुबह और शाम को वह थाने गईं तो आश्वासन ही मिला। इंस्पेक्टर का दावा, एफआईआर दर्ज कर ली गई है उधर इस मामले में इंस्पेक्टर मुट्‌ठीगंज अरुण कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल फुटेज उपलब्ध होने के बावजूद एफआईआर दर्ज करने में तीन दिन का वक्त क्यों लगा, यह बड़ा सवाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष की बहन आग में झुलसी:फर्रुखाबाद में नकाबपोश पर पेट्रोल डालने का आरोप, गंभीर हालत में सैफई रेफर
    Next Article
    यूपीपीएससी मुख्य परीक्षा 2025 की डेट जारी:29 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा, प्रयागराज और लखनऊ में सेंटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment