Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोहेल ने ऋषभ बनकर छात्रा से दोस्ती की:आपत्तिजनक हालत में पकड़कर बजरंग दल ने पुलिस को सौंपा, छात्रा को भगाने के प्रयास में था

    12 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक छात्रा से दोस्ती की। बुधवार को उसे एक मंदिर के पास आपत्तिजनक हालत में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक की असली पहचान सामने आई, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना शहर के लुधपुरी मोहल्ले के पास एक मंदिर के बगल में हुई। पकड़ी गई छात्रा कानपुर नगर जिले के बिल्हौर की निवासी है और कन्नौज के एक डिग्री कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। युवक ने छात्रा को अपना नाम ऋषभ श्रीवास्तव बताया था। आरोपी युवक कन्नौज की सरायमीरा चौकी क्षेत्र के ठेकेदार गली का निवासी है। वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। युवक ऑटो चलाता है। बताया गया कि वह छात्रा के कॉलेज जाने के लिए ट्रेन से कन्नौज पहुंचने पर उसका इंतजार करता था और उसे कॉलेज तक छोड़ता था। इसी दौरान उसने अपनी असली पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती कर ली थी। बुधवार को युवक छात्रा को बरगलाकर लुधपुरी मोहल्ले की ओर ले गया और फिर कटरी क्षेत्र से होते हुए उसे हरदोई जिले की तरफ ले जाने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। मामले की जानकारी मिलने पर बजरंग दल के नेता पंकज मिश्रा, गौरव तिवारी, संदीप वर्मा, शिवम शुक्ला, अनुराग दुबे, हरिओम और कन्हैया यादव सहित कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पूछताछ में युवक ने अपना असली नाम सोहेल बताया। इसके बाद उसे सदर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया गया। बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NSS शिविर में छात्राओं ने जाना 1857 का इतिहास:मेरठ में प्राचार्या ने कहा- ऐसे आयोजन देशभक्ति और ऐतिहासिक समझ बढ़ाते हैं
    Next Article
    वेटिनरी डॉक्टर की पत्नी फोटोग्राफर संग भागी:बांदा में शादी के 31वें दिन ही 25 लाख के जेवर-नगद लेकर फरार, दो साल से था अफेयर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment