Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहेलियां स्कूल से घर ले गईं...उनके भाई ने रेप किया:बरेली में हाईस्कूल की हिंदू छात्रा वार्षिकोत्सव में गई थी, मुस्लिम छात्राओं ने अपहरण किया

    10 hours ago

    1

    0

    बरेली में हाईस्कूल की एक छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस वारदात को छात्रा की सहेलियों ने अपने भाई से कराया। वह कॉलेज में हुए एक कार्यक्रम में गई थी। वापसी के दौरान उसकी दो सहेलियां, जो सगी बहनें हैं, उसे अपने घर ले गईं। वहां छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया गया। इससे वह बेसुध हो गई। इसी हालत में सहेलियों के भाई ने दुष्कर्म कराया। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बहनें और मां-बाप फरार हैं। यह घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। अब पूरा मामला जानिए… स्कूल में वार्षिकोत्सव था, उसी में गई थी छात्रा की उम्र 16 साल है। उसकी सहेलियां भी उसी की उम्र की हैं। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी हाई स्कूल की छात्रा है। 14 फरवरी को स्कूल में वार्षिकोत्सव था। वह उसी में अपने भाई के साथ गई थी। भाई तो वापस आ गया, जबकि बेटी नहीं आई। शाम होने पर बेटी की तलाश में कॉलेज गए तो वहां वह नहीं मिली। उसकी साइकिल वहीं खड़ी मिली। जानकारी करने पर पता चला कि वह अपनी सहेलियों के साथ जाती दिखी है। जिस सहेली का नाम सामने आया, उससे स्कूल के प्रबंधक ने मोबाइल फोन पर बात की। पहले तो उसने मना किया, लेकिन बाद में अपने घर पर होने की बात कही। बाइक से घर तक छोड़ गए उसके बाद उन सहेलियों का भाई और पिता व मां दो बाइक से मेरे घर आए। वह मेरी बेटी को लेकर आए। बेटी की हालत सही नहीं थी। वह नशे में थी। लड़खड़ा रही थी। पूछने पर सहेलियों के पिता व भाई बिना कुछ बताए ही चले गए। बेटी को होश आया तो उसने बताया कि स्कूल से उसकी सहेलियां अपहरण करके अपने घर ले गई थीं। उन्होंने पहले कोई नशीली चीज पिला दी। नशे की हालत में घर में बंधक बनाकर रखा। सहेली के भाई ने नशे की हालत का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया। उसके पिता व माता ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी है। सहेलियां कह रही हैं कि यदि किसी को कुछ बताया तो तेरी अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाएगी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की, एक आरोपी गिरफ्तार पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी दो बहनों और माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी उम्र 22 साल है। वह टाइल्स लगाने का काम करता है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके माता-पिता फरार हैं। दोनों नाबालिग बहनें भी घर पर नहीं हैं। उन सभी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया गया है। गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 8 थानों के प्रभारियों का तबादला:अपराध नियंत्रण और तस्करी रोकने पर पुलिस का जोर
    Next Article
    5 दिन से लापता व्यक्ति का नदी में मिला शव:भतीजे ने हत्या की जताई आशंका, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment