Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर CFO से 70 लाख की ठगी:फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर हुई ठगी, देहरादून में है तैनाती

    8 hours ago

    1

    0

    देहरादून में तैनात सीएफओ अंकुश कौशिक से थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक व्यक्ति ने फॉरेक्स ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 70 लाख रुपए ठग लिए। आरोप है कि आरोपी अब जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शामली के दयानंद नगर निवासी अंकुश कौशिक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में देहरादून में सीएफओ के पद पर तैनात हैं। उनका आरोप है कि थाना सदर बाजार क्षेत्र की लक्ष्मण सिंह कॉलोनी निवासी विदित गुप्ता फॉरेक्स ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से धनराशि लगवाता है। पीड़ित के अनुसार, मार्च 2023 में उनकी मुलाकात विदित गुप्ता से अवनीश कर्णवाल निवासी गांव बढ़ेड़ी कोली, थाना नागल के माध्यम से हुई थी। अवनीश ने बताया था कि विदित फॉरेक्स ट्रेडिंग का काम करता है और उसमें निवेश करने पर हर माह 16 से 20 प्रतिशत तक लाभ मिलता है। अंकुश कौशिक का आरोप है कि विदित गुप्ता ने भी उन्हें हर माह 15 से 20 प्रतिशत तक लाभांश देने का भरोसा दिलाया। इस झांसे में आकर उन्होंने जनवरी 2024 से 18 मार्च 2025 तक ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और नकद मिलाकर कुल 70 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। आरोपी ने एक वर्ष के भीतर मूलधन के साथ लाभांश लौटाने का वादा किया था, जो लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बनता है। पीड़ित का कहना है कि 15 मई 2025 को फोन पर बातचीत के दौरान आरोपी ने साफ कह दिया कि उसके पास कोई पैसा नहीं है। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी कि यदि दोबारा पैसे मांगे तो वह अपने गुर्गों से रास्ते से हटवा देगा। साथ ही खुद का अपहरण कराकर झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी। अंकुश कौशिक का आरोप है कि आरोपी व्हाट्सएप पर फर्जी तरीके से एडिट की गई फॉरेक्स ट्रेडिंग की सीट और मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजता था, जिससे उन्हें निवेश पर भरोसा बना रहे। थाना सदर बाजार पुलिस ने विदित गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ट्रांजैक्शन डिटेल और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। ये होती है फॉरेक्स ट्रेडिंग फॉरेक्स ट्रेडिंग का मतलब है एक देश की मुद्रा को दूसरे देश की मुद्रा से खरीदना-बेचना। यह दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय वित्तीय बाजार है, जो सप्ताह में पांच दिन 24 घंटे ऑनलाइन संचालित होता है। ट्रेडर मुद्रा की कीमतों में उतार-चढ़ाव का फायदा उठाकर एक करेंसी बेचकर दूसरी खरीदते हैं और इसी अंतर से मुनाफा कमाने की कोशिश करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बजट की कमी से अधिकांश प्रस्ताव निरस्त:जिला पंचायत बोर्ड ने 52.97 करोड़ का बजट पारित किया, अध्यक्ष और सिटी मजिस्ट्रेट रहे मौजूद
    Next Article
    KBC में नागदा को बताया गांव, अमिताभ बच्चन पर केस:उज्जैन में कोर्ट ने थाने से मांगी रिपोर्ट; कहा था- पानी की समस्या वाला गांव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment