Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में 19 गैस एजेंसियों की जांच:कहीं नहीं मिली LPG की कमी, अधिकारी बोले आपूर्ति नियमानुसार

    3 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सक्रिय है। डीएम मनीष बंसल के निर्देश पर बुधवार को जिला पूर्ति विभाग ने जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों पर व्यापक जांच अभियान चलाया। जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों, पूर्ति निरीक्षकों और आपूर्ति लिपिकों की कई टीमें गठित की गईं। इन टीमों ने जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में गैस एजेंसियों और उनके गोदामों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान एलपीजी गैस के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को दी जा रही सेवाओं की बारीकी से पड़ताल की गई। अधिकारियों ने यह भी सुनिश्चित किया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी निर्धारित नियमों के अनुसार हो रही है या नहीं। जांच टीमों ने शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल 19 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। इनमें चिलकाना रोड स्थित गणपति इंडेन गैस सर्विस और सनबीम गैस एजेंसी, पेपर मिल रोड की संदीप गैस एजेंसी, गौरव गैस एजेंसी और दोआबा गैस एजेंसी प्रमुख थीं। इसके अतिरिक्त, गागलहेड़ी, कैलाशपुर और टपरी क्षेत्र की एजेंसियों की भी जांच की गई। रामपुर मनिहारान में सिद्धार्थ गैस एजेंसी और शिव शक्ति गैस एजेंसी का निरीक्षण हुआ, जबकि नकुड़ क्षेत्र में वीर राजेश गैस एजेंसी और इंडेन गैस एजेंसी की भी पड़ताल की गई। ग्रामीण इलाकों में तल्हेड़ी बुजुर्ग स्थित ग्रामीण गैस वितरक, बिहारीगढ़ और छुटमलपुर क्षेत्र की कई एजेंसियों का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने गैस सिलेंडर के स्टॉक रजिस्टर, गोदाम में उपलब्ध सिलेंडरों और वितरण प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने जांच के बाद बताया कि किसी भी गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर की कमी नहीं पाई गई। सभी जगह पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध मिला और उपभोक्ताओं को बुकिंग के बाद नियमानुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यह भी पाया गया कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय उपभोक्ताओं से ओटीपी लेकर ही सिलेंडर दिया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी समय-समय पर इसी तरह के निरीक्षण अभियान चलाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में तेज रफ़्तार कार हाइवे पर रेलिंग से टकराई:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, चालक गंभीर
    Next Article
    सभासद के भतीजे को गोली मारी, गंभीर हालत में भर्ती:क्रिकेट के दौरान युवकों के बीच हुआ विवाद, हायर सेंटर रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment