Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में तेज रफ़्तार कार हाइवे पर रेलिंग से टकराई:हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत, चालक गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम को एक सड़क हादसा हुआ। गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव हरियाबास के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार सवार 91 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान देहरादून निवासी प्रभादेवी (91 वर्ष) पत्नी हंसराज के रूप में हुई है। वह हरियाणा के गुरुग्राम से किसी निजी काम से लौट रही थीं और अपनी कार से दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के रास्ते देहरादून जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम चार बजे जब उनकी कार गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरियाबास के पास पहुंची, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार रेलिंग के कई पिलर तोड़ते हुए उसमें फंस गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के कारण रेलिंग के लगभग आधा दर्जन पिलर टूट गए और लोहे की रेलिंग कार को चीरते हुए अंदर तक घुस गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गागलहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने कार में फंसे घायल चालक रवि दयाल को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। रवि दयाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बुजुर्ग महिला प्रभादेवी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सामान्य कराया। थाना प्रभारी अमित नागर ने बताया कि मृत महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कार के अनियंत्रित होने से हादसा होना सामने आ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में जनसेवा केंद्र संचालक को गोली मारी:बदमाश बाइक, बैग और मोबाइल लेकर फरार, हालत गंभीर
    Next Article
    सहारनपुर में 19 गैस एजेंसियों की जांच:कहीं नहीं मिली LPG की कमी, अधिकारी बोले आपूर्ति नियमानुसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment